{"_id":"5b479fb44f1c1b10278b6044","slug":"11531420596-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरानी ख्वानी व चादर पोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरानी ख्वानी व चादर पोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म के जानकार दूसरे धर्मों की आलोचना नहीं करते : चौधरी
अयोध्या। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के बैनर तले राममंदिर मसले के समाधान व विश्व में अमन-चैन के लिए अयोध्या स्थित नौगजी मजार पर कुरान ख्वानी व चारदपोशी कर दुआ मांगी गई। इस अवसर पर आयोजित सौहार्द सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि विश्व के समस्त धर्मगुरुओं ने राष्ट्र के लिए अमन चैन की दुआ की है।
जिन्हें वेद, शास्त्र, कुरान, धर्म का पूरा ज्ञान न हो वह हमेशा दुकान चलाने के लिए आलोचनाओं का काम करते हैं। जो धर्म को जानता है। उसका पालन करता है। वह दूसरे धर्म की आलोचना नहीं कर सकता। मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भी कहा था कि सब धर्मों से बड़ा है राष्ट्रधर्म। राष्ट्र कैसे सुखी रहेगा, बुरी शक्तियों को नष्ट करने का संदेश सभी धर्म देते हैं।
अमन चैन के बिना कोई भी देश तरक्की नहीं कर सकता। मौलवी, साधु व संत राष्ट्र में अमन चैन की दुआ करते हैं। मौलान इरफान ने कहा कि देश में अभी तक चली आ रही दुश्वारियां खत्म हो, हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा मिले। इसकी दुआ की है। कहा कि हमें ऐसे मुसलमान की जरूरत नहीं तो एकता अखंडता को तार-तार करते रहते हैं। हम हिंदुस्तान में अमन-चैन चाहते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के संयोजक संत मुरारी दास उर्फ महिरजध्वज ने कहा कि काबा साढ़े चार हजार पूर्व से अमन की धरती है। अयोध्या इससे पहले अमन की धरती रही है। अयोध्या से ही तहजीब ताली शुरू हुआ। हर मसला हल हो जाए, अमन-चैन हो इसलिए नौगजी की दरगाह से दुआ मांगने आए हैं। कहा कि राममंदिर का मसला अब हल होना चाहिए, हम तरक्की खुशहाली चाहते हैं।
मुस्लिम मंच की पदाधिकारी शाहिन परवेज ने कहा कि हम अयोध्या से गंगा-जुमनी तहजीब का संदेश पूरी दुनिया को देना चाहते हैं। कहा कि नदियां पवित्र होती हैं, हमने सरयू में वजू किया और राम के जन्मस्थान पर राममंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने की दुआ मांगी। मुस्लिम मंच की पदाधिकारी सैय्यद रजा रिजवी ने कहा कि अयोध्या मामले का समाधान व राम जन्म स्थान का विकास जल्द हो।
जिससे अमन, खुशहाली तरक्की का संदेश जाए। नगर विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि अयोध्या सभी धर्मों के गुरुओं का केंद्र रही। यह सभी धर्मों का सम्मान करती है। अयोध्या से देश दुनिया को राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए यह जो कार्यक्रम हुआ वह प्रशंसनीय है। कहा कि भाजपा सरकार सबके विकास की बात करती है।
इससे पूर्व मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा कुरान ख्वानी कर सौहार्द सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में पहुंचे मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी व मुस्लिम मंच के कार्यकर्ताओं ने नौगजी मजार पर चादरपोशी कर अमन-चैन की दुआ मांगी। सम्मेलन का संचालन मुस्लिम मंच की प्रदेश महिला संयोजक डॉ. शबाना आजमी ने किया।
कार्यक्रम में मित्र मंच के बैनर तले राममंदिर निर्माण की मुहिम चला रहे बबलू खान व शरद पाठक बाबा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने शिरकत की। इस अवसर पर कबीर मठ के उदार दास साहेब, ठाकुर रजा रईस, मो.अफजाल, गौंसिया खान, काशिफ शेख चैधरी, डॉ. अनिल सिंह, बबलू मिश्रा, अखिलेश पांडेय, शील दास सहित मुस्लिम मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को पेंशन देगी सरकार
मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने अल्पसंख्यक विभाग की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि जिन मदरसों का बकाया है। वे अपने आवश्यक कागजात पूर्ण कर लें एक सप्ताह में मदरसों का वेतन रिलीज हो जाएगा। अल्पसंख्यकों के लिए एक साल में 43 इंटर कॉलेज खोले जा चुके हैं। कहा कि तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को वक्फ विकास विभाग की सहायता से भरण पोषण के लिए पेंशन देने का काम सरकार शुरू करने जा रही है। प्रदेश में लगभग 20 प्रतिशत अल्पसंख्यक हैं, इनका विकास होना जरूरी है। कहा कि सरकार ने आर्थिक रूप से तंग एक हजार मुस्लिम बहनों की शादी कराने का भी निर्णय लिया है। कहा कि मोदी व योगी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है, विकास की गति और तीव्र होने वाली है।