फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू बिक्री के खिलाफ अभियान, वसूला जुर्माना

सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू बिक्री के खिलाफ अभियान, वसूला जुर्माना

Tue, 27 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू बिक्री के खिलाफ अभियान, वसूला जुर्माना
सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू बिक्री, वसूला जुर्माना
विज्ञापन

अयोध्या। सार्वजनिक स्थलों के आसपास तंबाकू उत्पादों के विक्रय पर रोक लगाने को लेकर सोमवार को रामनगरी में अभियान चलाकर नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 780 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे आरएम अयोध्या अशोक कुमार ने बताया कि अयोध्या को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए ये अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों के आसपास तंबाकू उत्पादकों के विक्रय पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की गई। अभियान में श्रीराम अस्पताल के आसपास लगी दो तंबाकू उत्पादों की विक्रय करने वाले दुकानों से जुर्माना वसूला गया। वहीं रायगंज स्थित प्राथमिक स्कूल के पास स्थित एक दुकान से भी जुर्माना वसूलकर तंबाकू उत्पादों गुटखा, पान मसाला, सिगरेट आदि को जब्त किया गया। अभियान के दौरान सीओ अयोध्या राजकुमार साव, श्रीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी गौतम व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed