{"_id":"5a6620be4f1c1ba0268b5dc7","slug":"11516642494-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में ट्रक से भिड़ी बोलेरो, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में ट्रक से भिड़ी बोलेरो, सात घायल
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे में ट्रक से भिड़ी बोलेरो, सात घायल
फैजाबाद। फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना के रानीमऊ चौराहा पर सोमवार सुबह घने कोहरे में तेज रफ्तार बोलेरो आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। इसे बोलेरो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मवई पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल जनपद गोंडा के निवासी थे और लखनऊ जा रहे थे।
फैजाबाद लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना के रानीमऊ चौराहे पर सोमवार सुबह करीब 5 बजे फैजाबाद की ओर से लखनऊ जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो उसी मार्ग पर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। कोहरा इतना अधिक था कि ट्रक को बोलेरो चालक देख नहीं सका। घायलों चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने घायलों को मुश्किल से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस को दी गई। पुलिस सभी घायलों को सीएचसी मवई ले गई। जहां मौजूद डॉक्टरों ने सभी घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पटरंगा थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि बोलेरो में सवार सभी लोग नबाबगंज गोंडा के रहने वाले हैं। इसमें रिजवान पुत्र नाबिउल (27), तह्नुमा बानो पत्नी खुर्शीद (55), विनय विश्कर्मा पुत्र रामफैर (25), मो. शादाब पुत्र इरफान (10), खुर्शीद पुत्र मो. हसीन (60), नजमुल निशा पुत्री मो. खुर्शीद (15) निवासी नवाबगंज जिला गोंडा व फैजाबाद निवासी रुद्रप्रताप पुत्र वेद प्रकाश (40) शामिल हैं। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया कि ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है।