{"_id":"59a701654f1c1b5b738b474e","slug":"11504117093-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से घटा सरयू का जलस्तर, कटान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से घटा सरयू का जलस्तर, कटान जारी
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते सूखे, घरों को लौटने लगे बाढ़ पीड़ित
फैजाबाद। सरयू का जलस्तर तेजी से नीचे खिसक रहा है, नदी अब लाल निशान से महज 22 सेंमी ऊपर है। घटाव के साथ कछारीय इलाकों में कटान जारी है। शेरवाघाट, पिपरी संग्रामपुर और कैथी माझा में खेती, आबादी और घरों की कटान से काफी नुकसान हो रहा है।
उफनाई सरयू/घाघरा नदी के जलस्तर में बुधवार को तेजी कमी दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, बुधवार दोपहर तक जल स्तर 92.950 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से महज 22 सेंमी ऊपर है। नदी प्रति घंटे एक सेमी की दर से घट रही है।
उधर, विकासखंड मया के ग्राम सभा शेरवाघाट का मजरा हुसैनपुर में सरयू का जलस्तर घटने से कटान जारी है। डीएम संतोष कुमार राय के निरीक्षण के बाद बाढ़ खंड विभाग ने कटान रोकने के लिए नदी के पानी में गिरे हुए बांस को तार से बांधकर बीच में मिट्टी की लगभग 100 बोरियां डाली है।
विज्ञापन
इससे धारा के टकराव से हो रही कटान रोकने का इंतजाम किया है। वहीं, पूरा बाजार के पिपरी संग्राम में जलस्तर घटने के साथ कटान जारी है। साथ ही बाढ़ राहत केंद्रों पर रह रहे बाढ़ पीड़ित परिवार अपने-अपने घरों की तरफ लौट रहे हैं। जिन गांवों का रास्ता सूख गया है।
वहां के लोग ट्रॉली-ट्रैक्टर पर अपना सामान लादकर वापस लौटने लगे हैं लेकिन जिन बाढ़ पीड़ितों के गांव के रास्ते पर अभी भी पानी है वह सूखने का इंतजार कर रहे हैं। उधर, रौनाही बंधे के निकट सल्लाहपुर, अब्बूपुर, मुजेहना, सरायनासिर गांवों के कई पुरवों में जलस्तर घटने से कटान हो रही है।
धारा से घिरे कैथी माझा में सबसे अधिक दिक्कतें हैं। वहीं गोसाईगंज के निकट तीन गांवों बढ़ईपुरवा, पंडित पुरवा व नऊवनपुरवा में कटान तेज होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी हैं।