फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   उद्योग बंधु की बैठक में खुली कारपोरेशन की लापरवाही

उद्योग बंधु की बैठक में खुली कारपोरेशन की लापरवाही

Sun, 27 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
उद्योग बंधु की बैठक में खुली कारपोरेशन की लापरवाही
डीएम ने जताई नाराजगी, समस्याओं के निदान का सख्त निर्देश
विज्ञापन


फैजाबाद। उद्योग बंधु की बैठक में पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही खुलकर सामने आ गई। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई। साथ ही समस्याओं के निदान का सख्त निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता डीएम एसके राय ने की।

औद्योगिक क्षेत्र में अनवरत विद्युत आपूर्ति न दिए जाने, लो-वोल्टेज व औद्योगिक क्षेत्र मुमताजनगर और हरीपुर जलालाबाद में स्ट्रीट लाइट ठीक न किए जाने, स्वीकृति किए गए सात विद्युत कनेक्शनों में से दो को कनेक्शन न दिए जाने के मामले सामने आए तो डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


कॉर्पोरेशन के अफसरों को सख्त निर्देश दिया कि स्वीकृति किए गए विद्युत कनेक्शनों को देने के साथ ही विद्युत कटौती और लो-वोल्टेज में सुधार लाएं। औद्योगिक क्षेत्र में अनवरत विद्युत सप्लाई दी जाए, जिससे कार्य बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर हुए गढ्ढे को भरने, जलनिकासी की समस्या, भरे हुए नाले-नालियों की साफ-सफाई के सवाल उठाए। डीएम ने संबंधित अफसरों को निर्देश दिया कि जलभराव की समस्या, नाले-नालियों की साफ-सफाई तत्काल की जाए। जिससे स्वच्छता के साथ-साथ बीमारियों से भी बचा जा सके।


बैठक में एकल मेज व्यवस्था की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि एकल मेज व्यवस्था के तहत अगस्त में उद्योग आधार के 72 और विद्युत विभाग के तीन कुल 75 स्वीकृतियां जारी की गई हैं। कोई भी आवेदन पत्र लंबित नहीं हैं। प्रत्येक सप्ताह समाधान दिवस का आयोजन किए जाने की जानकारी दी गई। बैठक में संबंधित विभाग के अफसरों के साथ उद्यमी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed