{"_id":"597f5baa4f1c1b59538b4905","slug":"11501518762-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 वर्षीय लड़के ने उड़ाए 35 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 वर्षीय लड़के ने उड़ाए 35 हजार
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा दुकान से बालक ने उड़ाया नगदी भरा बैग
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। रुदौली में सराफा दुकान पर खरीदारी करने पहुंची महिला का रुपये से भरा बैग आठ वर्षीय बालक लेकर भाग गया। महिला ने किला पुलिस चौकी पर घटना की सूचना दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
घटना सोमवार दोपहर नगर के कोठी इलाके में हुई। बिबियापुर की रहने वाली सुनीता दो अन्य महिलाओं के साथ लाला रामलखन ज्वैलर्स के यहां जेवर खरीदने गई थीं। सुनीता ने कुछ देर पहले ही स्टेट बैंक से 35 हजार रुपये निकाले थे। जब वह ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंचीं तो आठ वर्ष का एक बालक भी उनके साथ दुकान में घुसा और उनके बगल में बैठ गया। सुनीता जेवर देख रही थीं कि तभी वो बालक उनका बैग लेकर भाग गया। कुछ देर बाद उन्हें बैग चोरी होने का पता चला। सुनीता का कहना है कि वह बालक उनके बगल में बैठा था तो उन्होंने समझा कि दुकान पर काम करता होगा। जबकि दुकानदार का कहना है कि, बालक महिला के साथ आया था, उसने समझा कि वह उनके घर का होगा। कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बताया कि, महिला व दुकानदार से पूछताछ की गई है। ऐसा लग रहा है कि टप्पेबाज बालक बैंक से ही महिला के पीछे लगा था।