{"_id":"597e183f4f1c1b4b238b4734","slug":"11501435967-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली बैठक में हंगामा, लेखपाल व प्रधान पति पीटे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली बैठक में हंगामा, लेखपाल व प्रधान पति पीटे गए
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुली बैठक में लेखपाल व प्रधान पति की पिटाई
हैरिंग्टनगंज। मिल्कीपुर तहसील के आदिलपुर गांव में पट्टा आवंटन के लिए हो रही खुली बैठक के दौरान लेखपाल द्वारा सादे रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने व पात्रता सूची नहीं दिखाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने लेखपाल व प्रधान पति की पिटाई भी कर दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल व प्रधान पति की मिलीभगत से फर्जी तरीके से चहेतों को पट्टा आवंटन के लिए पत्रावली तैयार की गई थी। जिसकी शिकायत के बाद खुली बैठक का नाटक करके पट्टा स्वीकृत कराने की साजिश हो रही थी। वहीं, लेखपाल राम प्रताप सिंह ने बताया कि बैठक में गांव के घनश्याम तिवारी अपने साथियों के साथ पहुंचे और उन्हें व प्रधान पति के साथ मारपीट करने लगे।
बताते हैं कि फर्जी तरीके से पट्टा पत्रावली तैयार होने की भनक लगते ही कांग्रेस नेता घनश्याम तिवारी सहित गांव के साहबदीन, संगम प्रसाद, शिव बहादुर, पीर मोहम्मद व अन्य ग्रामीणों ने 25 जुलाई को एसडीएम मिल्कीपुर को शिकायती पत्र देकर लेखपाल की शिकायत की थी। जिसके बाद शनिवार को आदिलपुर में डुग्गी पिटवाकर रविवार को खुली बैठक होने का एजेंडा घुमाया गया था। बताया गया कि रविवार को बैठक शुरू होते ही लेखपाल द्वारा सादे रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने का विरोध करते हुए ग्रामीण पट्टा आवंटन की पात्रता सूची मांगने लगे। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू होने के साथ ही हंगामा हो गया और ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल राम प्रताप सिंह व प्रधान पति सियाराम की पिटाई कर दी। इस बारे में हल्का लेखपाल ने बताया कि इनायतनगर थाने में तहरीर दी जा रही है।