फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रामनगरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंजा हर हर-बम बम

रामनगरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंजा हर हर-बम बम

Mon, 17 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
रामनगरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंजा हर हर-बम बम
सावन के दूसरे सोमवार पर कांवरियों व भक्तों से पटी रही अयोध्या
विज्ञापन

अयोध्या-फैजाबाद। सावन के दूसरे सोमवार को रामनगरी के शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई और जल भरकर नागेश्वरनाथ मंदिर की तरफ उन्मुख हुए तो श्रद्धा की पराकाष्ठा परिलक्षित हुई।

इस दौरान प्रशासन ने भारी भीड़ के चलते श्रीराम अस्पताल से नयाघाट तक चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर रखा था। वहीं, भोर में घाटों व नागेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के पसीने छूट गए। उधर, जिलेभर के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


सावन के दूसरे सोमवार पर रामनगरी शिव भक्तों के रंग में डूबी रही। भोर से ही प्रमुख शिव मंदिरों के साथ ही अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन की होड़ रही। शिवभक्ति के रस में डूबे कांवरियों की टोलियों का उल्लास सरयू घाट से लेकर सड़कों पर सुबह से देर शाम तक दिखा। चारों ओर हर हर, बम बम और हर हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव भक्तों का रेला सरयू में स्नान-दान के बाद प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के लिए जुटने लगा। नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ मंदिर की चौखट पर कतारबद्ध रही। देर शाम तक इन मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ अभिषेक व पूजन-अर्चन के लिए लगी रही।

श्रद्धालुओं की भीड़ प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि सहित अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी। मंदिरों में देर रात तक दर्शन-पूजन के लिए दर्शनार्थियों की कतारें लगी रहीं। उधर फैजाबाद कैंट क्षेत्र में गुप्तारघाट के प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर समेत जिलेभर के शिव मंदिरोें में शिद्दत से आस्था अर्पित हुई।

शिवभक्ति के रस में डूबे कांवरियां भक्तों की टोलियों का उल्लास भी सड़कों पर सुबह से देर शाम तक रहा। देवकाली, बीकापुर, गोसाईगंज, मिल्कीपुर, रुदौली, दर्शननगर, कुमारगंज, सोहावल आदि क्षेत्रों के प्रसिद्ध शिवालयों में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। जिले भर के शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। चारों तरफ हर-हर महादेव व हर-हर बम-बम की गूंज रही।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
सावन के दूसरे सोमवार पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना को लेकर पूरा मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विशेषकर घाटों व नयाघाट क्षेत्र में चप्पे पर पुलिस व यातायात कर्मियों की तैनाती की गई थी। दौरान डीएम संतोष कुमार राय, एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने स्वयं अयोध्या पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग की।


वहीं, एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी राय, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ अयोध्या दयाशंकर सिंह, कोतवाली प्रभारी अरविन्द पांडेय सहित सभी चौकी प्रभारी, खुफिया टीमें व पुलिस एवं पीएसी के जवान मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed