फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   दर्शनभवन मंदिर में तीनदिवसीय प्राकट्योत्सव का श्रीगणेश

दर्शनभवन मंदिर में तीनदिवसीय प्राकट्योत्सव का श्रीगणेश

Sat, 09 Mar 2019 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
दर्शनभवन मंदिर में तीनदिवसीय प्राकट्योत्सव का श्रीगणेश
अयोध्या। ज.गु. स्वामी रामानंद जी का मंदिर दर्शन भवन में तीन दिवसीय प्राकट्योत्सव का शुभारंभ शनिवार को शोभायात्रा एवं नवग्रह वाटिका की स्थापना के साथ हुआ। 11वें प्राकट्योत्सव का शुभारंभ प्रात: 8 बजे पूर्व सांसद विश्वनाथदास शास्त्री की प्राण प्रतिष्ठित विग्रह का वैदिक मंत्रों से पूजन, अर्चन एवं आरती कर हुआ।
विज्ञापन



10 बजे रामनगरी के एकमात्र गौमाता मंदिर में स्थापित गौ-माता के विग्रह का पूचन-अर्चन एवं आरती की गई। दोपहर 12 बजे श्रीविश्वनाथ शीतल अमराई संत कुटीर में नवग्रह वाटिका की स्थापना की गई। शाम को मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन



मंदिर की महंत डॉ. ममता शास्त्री ने बताया कि शोभायात्रा मंदिर से निकलकर हनुमानगढ़ी होते हुए सरयू तट पहुंची जहां मां सरयू की 1051 बत्ती की महाआरती भी की गई। उन्होंने बताया कि उनके सद्गुरुदेव पूर्व सांसद डॉ. विश्वनाथ दास शास्त्री का सामाजिक एवं धार्मिक सरोकारों से गहरा नाता रहा। वे 1991 में सांसद बने थे। रामकथा का देश-विदेश में प्रचार प्रसार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोरक्षा आंदोलन, जेपी आंदोलन सहित रामजन्मभूमि आंदोलनों में भी अहम भूमिका निभाई। उनकी स्मृति को संजोने एवं उनके द्वारा स्थापित परंपराओं के सम्यक निर्वहन का प्रयास रहता है। बताया कि 10 मार्च को ज.गु. स्वामी रामानंद के जीवन पर परिचर्चा, फूलबंग्ला झांकी सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में किरण मिश्र, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्र, शुकदेव दास, विजय कुमार, जगदीश अग्रवाल, बुद्धदेव शर्मा सहित कई जिलों से पहुंचे भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed