फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1.40 करोड़ से होगा गुप्तारघाट का सुंदरीकरण

1.40 करोड़ से होगा गुप्तारघाट का सुंदरीकरण

Sat, 26 Jan 2019 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
1.40 करोड़ से होगा गुप्तारघाट का सुंदरीकरण
1.40 करोड़ से होगा गुप्तारघाट का सौंदर्यीकरण
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पौराणिक स्थल गुप्तारघाट को सजाने-संवारने की कवायद तेज हो गई है। गुप्तारघाट अब और अधिक आकर्षक नजर आएगा। यहां रामायणकालीन दृश्य त्रेतायुग की स्मृति को जीवंत करते दिखेंगे।

इसके लिए प्रदेश सरकार ने एक करोड़ 40 लाख का बजट स्वीकृत कर दिया है, साथ ही टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अगले कुछ ही दिनों में इसका कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रामनगरी के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों में शामिल गुप्तारघाट के सौंदर्यीकरण की कवायद तेज हो गई है। गुप्तारघाट का पौराणिक महत्व है। ऐसी मान्यता है कि भगवान राम ने पृथ्वी छोड़ने के लिए यहीं पर जल समाधि ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान विष्णु के पवित्र घर बैकुंठ में प्रवेश किया था। यहां सरयू स्नान का महात्म्य शास्त्रों में वर्णित है। नगर विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इसको भव्यता प्रदान करने के लिए सरकार ने 1.40 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है।

टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। सौंदर्यीकरण कार्य के तहत कंपनी गार्डेन को और भव्यता प्रदान की जाएगी। चारों तरफ बाउंड्रीवाल, छायादार वृक्ष व मॉर्निंग वाक के लिए पाथ-वे बनाने की योजना है।

इसके अतिरिक्त पूरा गुप्तारघाट क्षेत्र सोडियम व हाईमाक्स के प्रकाश से रोशन होगा। कंपनी गार्डेन व गुप्तारघाट के चारों तरफ रामायकालीन दृश्य भी उकेरे जाएंगे। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को यहां की ऐतिहासिक से परिचित कराया जा सके।

कहा कि रामनगरी के पौराणिक एवं धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण को लेकर प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। ऐतिहासिक स्थलों, पौराणिक कुंडों, सरोवरों, घाटों के संरक्षण एवं सुंदरीकरण को लेकर कई योजनाएं चलाएं जा रही हैं।

पूरा बाजार स्थित चक्रवर्ती सम्राट दशरथ की समाधिस्थल को भी चमकाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है। नगर विधायक वेद गुप्ता ने बताया कि इसके लिए भी शासन ने पौने दो करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है।

पौराणिक इतिहास समेटे बिल्वहरि घाट पर स्थित राजा दशरथ की समाधि स्थल व मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। दशरथ समाधि स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।


यहां वर्ष भर विविध आयोजन होते रहते हैं। इसको देखते हुए इस पौराणिक स्थल के सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed