{"_id":"5b44ee134f1c1bbf248b5ab5","slug":"111531244051-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्लों में किया गया लार्वा निरोधक छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्लों में किया गया लार्वा निरोधक छिड़काव
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्लों में किया गया लार्वा निरोधक छिड़काव
फैजाबाद। शासन के निर्देश पर 2 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण माह के अंतर्गत मंगलवार को फैजाबाद के जनौरा, बहू बेगम, लालबाग वार्ड एवं अयोध्या के बृहस्पति कुंड वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में फाइलेरिया अधिष्ठान के कार्मिकों द्वारा लार्वा निरोधक छिड़काव एवं नगर निगम के कर्मियों द्वारा सफाई का कार्य किया गया। फाइलेरिया निरीक्षक आर्येन्द्र कुमार दुबे, सत्य प्रकाश मौर्य व दीपक तिवारी द्वारा अपने कर्मियों के साथ छिड़काव कराया। कीट संग्रहकर्ता विजय बहादुर द्वारा लार्वा चेकिंग का कार्य किया गया। इस दौरान डेंगू की रोकथाम एवं जागरूकता हेतु क्षेत्र में लोगों को पानी के बर्तनों एवं कूलर आदि को सप्ताह में एक बार खाली कर साफ करने की अपील की गई। बुधवार को फैजाबाद के वजीरगंज, हैदरगंज, स्वामी विवेकानंद वार्ड व अयोध्या के विद्याकुंड वार्ड में अभियान चलाया जाएगा।