{"_id":"5b2a96af4f1c1bfa6e8b8f46","slug":"111529517743-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा दे शारीरिक शोषण का आरोप
फैजाबाद। थाना महराजगंज के एक गांव की निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि उसके गांव का ही एक युवक चंद्र प्रकाश ने उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। उसने जब शादी की बात कही तो उसने आनाकानी करते हुए बाद में एक स्टांप पेपर पर साइन कराते हुए कहा कि उनकी शादी हो गई। इसके बाद जब उसने उसे अपने साथ घर ले जाने को कहा तो उसने मना कर दिया। दबाव बनाने पर 18 जून की रात 8 बजे चंद्र प्रकाश व उसके पिता उसके घर आए और उसे मारा पीटा व मोबाइल छीन ले गए। इस दौरान उन्होंने धमकी दी कि शादी की बात भूल जाओ वरना जान से मार देंगे। बताया की घटना की सूचना पुलिस को देने पर पुलिस उसे पकड़कर ले गई लेकिन बाद में छोड़ दिया। आरोप लगाया कि थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस संदर्भ में थाना महराजगंज प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि इस संदर्भ में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।