फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रमजान के पहले जुमा पर मांगी अमनो अमान की दुआएं

रमजान के पहले जुमा पर मांगी अमनो अमान की दुआएं

Fri, 18 May 2018 09:48 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
रमजान के पहले जुमा पर मांगी अमनो अमान की दुआएं
रमजान के पहले जुमा पर मांगी अमन की दुआ
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले में रमजान माह के पहले शुक्रवार की नमाज सभी मस्जिदों में पूरी अकीदत के साथ अदा की गई। शहर की जामा मस्जिद टाटशाह व मरकज सराय पोख्ता में इमाम की ओर से बीमार, दुखी व गरीबों के लिए खास दुआ की गई। इस दौरान शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहे। साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन सजग दिखा।
शुक्रवार को रमजान का दूसरा रोजा था। शुक्रवार होने के कारण मस्जिदों व इबादतखानों पर विशेष भीड़ रही। सुबह के 11 बजते ही अकीदतमंद मस्जिदों की चल पड़े। तमाम मस्जिदों में नफल नमाज के बाद तकरीरों का सिलसिला शुरू हुआ। मुकरिर की ओर से रमजान की फजीलत के बारे में नमाजियों को बताया गया। शहर की जामा मस्जिद टाटशाह में नमाजियों को खिताब फरमाते हुए बताया है कि रमजान का माह तमाम महीनों में अफजल है। इस माह में प्रत्येक अच्छे कार्य करने पर 70 गुना अधिक सवाब मिलता है। उन्होंने रमजान के तीन अशरे का तफ्सीर से बयान किया। तकरीर के बाद सभी मस्जिदों में खुतबा व फिर नमाजे जुमा अदा की गई। इसके बाद सभी मस्जिदों में दुआओं का दौर चला। इसके बाद बहुत से लोगों ने मस्जिदों में ही कुरआन की तिलावत की। यह सिलसिला लगभग चार बजे तक चलता रहा। दूसरी ओर रमजान के पहले शुक्रवार को लेकर प्रशासन भी सजग रहा। शहर की सभी मस्जिदों के पास सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहे। जामा मस्जिद टाटशाह से लेकर सराय पोख्ता, हमदानी कोठी, बिलाल, दाहूरी, एक मीनारा मस्जिद, खेत वाली मस्जिद समेत समेत मजिस्दों पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। साथ ही मस्जिदों के पास सुबह से नगर निगम की टीम की ओर सफाई अभियान चलाया गया। सभी मस्जिदों के आसपास नाली की सफाई व चूनाकारी की गई।
विज्ञापन


सहरी के समय वाटर सप्लाई की मांग
शहर में रोजे की शुरुआत के साथ पानी आपूर्ति के टाइम में तब्दीली नहीं आई है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर निगम प्रशासन से सहरी के समय वाटर सप्लाई चालू किए जाने की मांग की है। इससे पूर्व शहर की जामा मस्जिद टाटशाह के मुतवल्ली मो. गुलाम ने नगर निगम को पत्र लिखकर सेहरी के समय से वाटर सप्लाई ऑन किए जाने की मांग की थी। अब दो दिन की परेशानी के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सहरी के समय पानी देने की मांग की है। रीडगंज निवासी नौशाद अहमद बताते हैं कि दो दिन सहरी में वाटर सप्लाई न आने के कारण बाहर से पानी भर कर लाना पड़ा। सब्जी मंडी निवासी तारिक अली कहते हैं कि रमजान भर सहरी के समय नगर निगम प्रशासन को वाटर सप्लाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed