फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हाईस्कूल में प्रियांशू और इंटर में आरजू टॉपर

हाईस्कूल में प्रियांशू और इंटर में आरजू टॉपर

Tue, 15 May 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल में प्रियांशू और इंटर में आरजू टॉपर
10 वीं में प्रियांशू और 12वीं में आरजू टॉपर
विज्ञापन

फैजाबाद। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने सोमवार को 12वीं और 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए। जिले के एक मात्र एचसीजे कॉलेज में 91.6 प्रतिशत अंक पाकर 10वीं में प्रियांशू वर्मा और 12वीं में 84 प्रतिशत अंक पाकर आरजू पांडेय अव्वल रहीं। कॉलेज के 10वीं का परिणाम 99 फीसदी और 12वीं का 84 फीसदी रहा है।
परीक्षा परिणाम को लेकर सुबह से ही एचसीजे कॉलेज में गहमागहमी बनी रही। परीक्षार्थी अपना परिणाम जानने के लिए बेताब दिखे। काफी इंतजार के बाद अपराह्न तीन बजे परिणाम घोषित हुआ। यहां 10वीं में इस बार कुल 56 बच्चों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 55 बच्चे उत्तीर्ण हुए। 10वीं में प्रियांशू वर्मा को सर्वाधिक 91.6 प्रतिशत अंक मिले। दूसरे स्थान पर तान्या मिश्रा को 88.8 और तीसरे स्थान पर पल्लवी शर्मा को 85.6 प्रतिशत अंक मिले। प्रियांशू को हिंदी में 97 प्रतिशत व गणित में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। तान्या मिश्रा को गणित व विज्ञान में 90 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन

12वीं में इस बार कुल 44 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 37 उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें आरजू पांडेय ने कंप्यूटर में 92 प्रतिशत व अंग्रेजी में 90 प्रतिशत अंक पाकर कुल 84 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। 83 प्रतिशत अंक प्राप्त करके आकाश मिश्रा दूसरे व 82.25 प्रतिशत अंकों के साथ आदर्श पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय प्रबंधक सीपी जैन व प्रधानाचार्य इंदु ओझा ने बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं के टॉप टेन मेधावी
नाम प्रतिशत
आरजू पांडेय 84
आकाश मिश्रा 83
आदर्श पांडेय 82.25
गोपेशमणि 81.25
दुर्गेश वर्मा 81
स्वर्ण पल्लव भास्कर 79
शिवांगी सिंह 79
अर्पित द्विवेदी 78
जूही वर्मा 72
हर्षित सिंह 71
मौसमी 69

10वीं के टॉप टेन होनहार
नाम प्रतिशत
प्रियांशू वर्मा 91.6
तान्या मिश्रा 88.8
पल्लवी शर्मा 85.6
मुस्कान साहू 77.8
अभिषेक तिवारी 77.2
हर्षिता पांडेय 77.2
सुहानी मिश्रा 76.8
हिमांशु दूबे 75.8
ऋचा पांडेय 75.8
ऋषभ शुक्ला 75.8
अभय शुक्ला 74.8
सलोनी शर्मा 72
अवनीश पांडेय 71
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed