{"_id":"5af1e27b4f1c1b57098b8cf9","slug":"111525801595-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान की आशंका में सहमे रहे लोग, लेते रहे मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान की आशंका में सहमे रहे लोग, लेते रहे मौसम का हाल
Updated Tue, 08 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तूफान की आशंका में एक स्कूल रहा बंद
फैजाबाद। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट व सोशल मीडिया पर चल रही तूफान की खबरों के चलते मंगलवार को शहर का आर्मी स्कूल बंद रहा। कुछ अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। जिले में लोग हलकान रहे। हालांकि शाम तक तूफान तो नहीं आया लेकिन लोग एक दूसरे से अपडेट लेते दिखे।
सोमवार को मौसम विभाग द्वारा पूर्वी उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में तूफान आने की आशंका जताई गई थी। इसको लेकर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट भी घोषित किया गया था। कुछ जिलों में स्कूल भी बंद करा दिए गए थे। इसके चलते जिले में लोग हलकान रहे और टीवी व सोशल मीडिया पर अपडेट लेते रहे। स्कूल बंद होने की खबर के चलते सुबह लोग स्कूल में फोन करके वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास करते रहे तो कुछ लोग सही जानकारी नहीं मिल पाने के कारण बच्चों को स्कूल भेजना मुनासिब नहीं समझा। वहीं शहर का आर्मी स्कूल तूफान आने की आशंका में बंद रहा।
पापा ने सतर्क रहने को कहा था
अयोध्या के महाराजा पब्लिक स्कूल के कक्षा-6 के छात्र यश तिवारी ने बताया कि सुबह स्कूल जाते समय पापा ने हिदायत दी थी कि अगर आंधी-तूफान आया तो अपने क्लास में ही रहना, बाहर मत निकलना। बताया कि क्लास के अन्य साथी भी तूफान को लेकर बार-बार बाहर निकलकर मौसम का हाल देखते रहे।
विज्ञापन
स्कूल में सभी दोस्त डरे हुए थे
गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा साक्षी ने बताया कि पापा और भइया सुबह ही तूफान आने की बात कर रहे थे। वो टीवी पर समाचार देख सच्चाई जानने का प्रयास कर रहे थे। स्कूल में भी सभी दोस्त डरे हुए थे और पड़ रही भीषण उमस से तूफान आने की आशंका जता रहे थे।
रिश्तेदारों से मौसम का हाल जानते रहे
अंजनीपुरम निवासी विजय नारायन ने बताया कि सोशल मीडिया में चल रही तूफान को लेकर अलर्ट की खबरों ने भय की स्थिति पैदा कर दी। शाम दिल्ली में तूफान आने की सूचना के बाद अटकलें लगाई जा रही है कि आज देर रात यहां भी आंधी-पानी आ सकता है। दिन भर हम लोग दिल्ली, लखनऊ में अपने रिश्तेदारों से मौसम का हाल जानते रहे।
अलर्ट पर चिंता बनी रही
अमानीगंज निवासी संदीप ने बताया कि हालांकि देर शाम तक तूफान नहीं आया लेकिन मौसम विभाग के अलर्ट पर चिंता बनी रही। वहीं सोशल मीडिया पर आगरा में तूफान की एक भयावह वीडियो देखकर मन कांप गया। वहीं भीषण गर्मी व उमस के चलते लोग देर रात तक आंधी-पानी आने की संभावना जताते रहे।