फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नहीं जमा की स्कूल की बिजली बिल, भड़के महाप्रबंधक

नहीं जमा की स्कूल की बिजली बिल, भड़के महाप्रबंधक

Sun, 17 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
नहीं जमा की स्कूल की बिजली बिल, भड़के महाप्रबंधक
फैजाबाद। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज खजुरहट की काटी गई बिजली नहीं जुड़ पाई। बकाया बिल के एवज में जमा किए गए 26 हजार पांच सौ रुपये के चेक को एसडीओ ने यह कहते हुए लौटा दिया कि पहले इलाके के एक जनप्रतिनिधि से मामला सुलटा लीजिए।
विज्ञापन


यह शिकायत कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र ने पावर कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक हर्ष मुंशी से की तो वे भड़क उठे। तत्काल अधीक्षण अभियंता को फोन कर एसडीओ बीकापुर के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य का आरोप है कि अशासकीय सहायता प्राप्त पं. जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज खजुरहट का कनेक्शन सात सितंबर को काट दिया गया। यहां एक हजार विद्यार्थी समेत 50 अध्यापक-कर्मी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जनप्रतिनिधि के भाई भी पढ़ाते हैं, कॉलेज में सीसीटीवी कैमरा लगने से वे परेशान थे। लिहाजा प्रभाव का इस्तेमाल कर बिजली कटवा दी गई।

बकाया के एवज में 26 हजार पांच सौ का चेक एसडीओ को 13 सितंबर को दिया गया तो सुबह बिजली जुड़ गई। लेकिन शाम को फिर कट गई।

उनसे दूसरे दिन मुलाकात हुई तो चेक वापस करते हुए कहा कि बहुत दबाव है, जनप्रतिनिधि से मिलकर मामला सुलटा लो। शिकायत पर पावर कॉपोरेशन के महाप्रबंधन हर्ष मुंशी ने कहा कि मामला गंभीर है।

बिजली बिल का बकाया चेक कैसे लौटाया जा सकता है। ऐसे हालात में दोषी अधिकारी सस्पेंड हो सकता है। कहा, अधीक्षण अभियंता को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिए है।


आरोपी एसडीओ सत्यनारायण यादव का कहना है कि चेक के अमाउंट से बकाया बिल ज्यादा है। इसलिए चेक को लौटा दिया गया है।

उच्चाधिकारी आदेश देंगे तो चेक को फिर से जमा कर लिया जाएगा। एसडीओ ने जनप्रतिनिधि के दबाव की बात से इन्कार किया।

गोसाईगंज के पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन की मनमानी नहीं चल पाएगी। विद्या के मंदिरों में किसी के दबाव में अनावश्यक व्यवधान डाला गया तो समाजवादी पार्टी खामोश नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed