{"_id":"5980c97c4f1c1b8c798b45fd","slug":"111501612412-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल निशान से 23 सेंटीमीटर दूर नदी
अयोध्या। विगत दो दिनों से स्थिर रही सरयू के जलस्तर में मंगलवार से पुन: वृद्धि शुरू हो गई है। सोमवार की रात से सरयू के जलस्तर में प्रतिघंटा एक सेंटीमीटर की वृद्धि रिकॉर्ड की गई। हालांकि मंगलवार की शाम 5 बजे तक सरयू का जलस्तर पुन: घटकर 92.50 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। सरयू अभी लाल निशान से 23 सेंटीमीटर दूर है।
सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार को नदी का रौद्र रूप देख तटवर्ती इलाकों में बसे ग्रामीणों में एक बार फिर से खलबली मच गई है। वे सुरक्षित इलाके में जाने को लेकर सोच-विचार करने में लगे हैं।
केन्द्रीय जल आयोग के अभियंता विनय कुशवाहा ने बताया कि सोमवार की शाम सरयू का जलस्तर 92.46 मीटर रिकॉर्ड किया गया था जो मंगलवार की दोपहर 2 बजे तक प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़कर 92.60 मीटर तक पहुंच गया।
विज्ञापन
लेकिन इसके बाद पुन: जलस्तर में गिरावट शुरू हो हुई। सायंकाल 5 बजे तक सरयू का जलस्तर 92.50 मीटर रिकॉर्ड किया गया। बताया कि सरयू अभी लाल निशान से 23 सेंटीमीटर दूर है।
सरयू में डूबकर युवक की मौत
बड़ागांव। रुदौली थाना क्षेत्र के राम सरनदास पुर गांव के एक युवक की गुप्तारघाट फैजाबाद में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की है। मृतक के पिता मनोहर लाल ने बताया कि उसका बेटा 22 वर्षीय मुन्नालाल अपनी बहन के यहां फैजाबाद गया था।
जहां वह गुप्तारघाट पर सरयू स्नान के लिए गया हुआ था। यहां नहाते समय उसकी डूबकर मौत हो गई। मीरनघाट पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।