फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पुलिस चौकी में घुसकर आरोपी को पीटा

पुलिस चौकी में घुसकर आरोपी को पीटा

Sun, 25 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी में घुसकर आरोपी को पीटा
भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर आरोपी को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुदौली। रुदौली तहसील में बैनामा दस्तावेज व 40 हजार रुपये वकील से छीनकर भागे चार युवकों में से एक को पुलिस ने दबोच लिया। एक आरोपी के पकड़े जाने व पुलिस चौकी में रखे जाने की सूचना पर भीड़ के साथ कुछ वकील पुलिस चौकी में घुस गए और आरोपी की जमकर पिटाई की। चौकी इंचार्ज ने किसी तरह उसे अपने कमरे में बंद कर उसकी जान बचाई। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। पुलिस ने चौकी में हुई इस वारदात की वीडियो बनाई है। दस्तावेज छीनने के आरोपी युवकों पर तो मामला दर्ज ही किया गया है, चौकी में आरोपी युवक की पिटाई के मामले में भी देर-सवेर पुलिस कार्रवाई कर सकती है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तहसील रुदौली के ममरेजनगर गांव की कृषि भूमि का बैनामा लेखक विनोद कुमार लोधी के तख्त पर फैजाबाद निवासी अजय सिंघल शुक्रवार को कराने आए थे, कागजात तैयार होने में विलंब के कारण उस दिन बैनामा पंजीकृत नहीं हो सका। शनिवार की सुबह रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा दस्तावेज की फोटोकापी कराने अधिवक्ता राजकुमार वर्मा गए थे। आरोप है कि फोटोकापी दुकान से तकिया निवासी युवक मो. शाहिद पुत्र मो. कलीम अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचकर अधिवक्ता से बैनामा दस्तावेज व 40 हजार रुपए छीन कर भाग गया। सूचना पर चौकी प्रभारी भेलसर अंजेश कुमार सिंह ने आरोपी मो. शाहिद को एक आरा मशीन से गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य पैसा व दस्तावेज लेकर फरार हो गए। भेलसर चौकी में पुलिस मामले में आरोपी व दूसरे पक्ष से भी पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मामला वकील से जुड़ा होने के कारण करीब 50 वकील पुलिस चौकी में घुस गए और आरोपी की पुलिस चौकी में जमकर पिटाई की। इस दौरान पुलिस चौकी में अराजकता का माहौल उत्पन्न हो गया तथा पुलिस बचाव में नजर आने लगी। पिटाई के बाद वकीलों ने पुलिस चौकी में जमकर हंगामा भी किया। चौकी इंचार्ज ने किसी तरह आरोपी को अपने कक्ष में बंद किया, तब जाकर उसकी जान बची। मामले में वकील की तहरीर पर आरोपी मो. शाहिद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस चौकी में घुसकर आरोपी को पीटने के मामले में वकीलों पर भी देर-सवेर कार्रवाई हो सकती है। चौकी प्रभारी भेलसर अंजेश सिंह का कहना है कि पुलिस चौकी में हुई वारदात की वीडियो क्लिप बनाई गई है, अराजकता पैदा करने वाले आरोपियों को चिंह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह यादव ने बताया कि वकील की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट...
यूं ही नहीं, छीने कागज व रुपये
बैनामा छीनने के पीछे दास्तान कुछ यूं है। ममरेजनगर निवासी नाजनीन व उनकी बेटी हबीबा के नाम 0.964 हेक्टेयर भूमि है। हबीबा के पति जिया निवासी भेलसर ने तीन साल पहले उक्त भूमि का सौदा जलालुद्दीन उर्फ गुड्डू निवासी तकिया के साथ 30 लाख रुपए में तय किया था और दो लाख चालीस हजार रुपये बयाना भी प्राप्त किया। लेकिन न तो गुड्डू बैनामा करा पाये, न ही किसी को बिक्री करा पाये। एक माह पहले जिया ने मो. शाहिद निवासी तकिया भेलसर से इसी भूमि का सौदा 25 लाख में कर लिया तथा बयाना के रूप में एक लाख रुपया लिया। इस बात की जानकारी होते ही जलालुद्दीन ने उक्त भूमि को फैजाबाद के व्यापारी अजय सिंघल से 27 लाख में सौदा तय कर दिया। अजय सिंघल के नाम शुक्रवार को बैनामा दस्तावेज तैयार हुआ। देर होने की वजह से बैनामा रजिस्ट्री कार्यालय में पेश नहीं हो सका। मो. शाहिद का कहना है कि बयाना के एवज में लिया गया एक लाख रुपया वापस दिए बिना ही बैनामा किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed