{"_id":"5ddc1baa8ebc3e54846b63b8","slug":"109-case-solved-in-48-hour-faizabad-news-lko4942319186","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे में निपट गई 109 विवेचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे में निपट गई 109 विवेचनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर जनपद में दो दिवसीय विवेचना निस्तारण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुल 109 मुकदमों का निस्तारण किया गया, जिसमें 85 मुकदमों में आरोपपत्र व 24 मुकदमों में अंतिम रिपोर्ट लगाई गई।
एसएसपी के निर्देश पर बीते शनिवार व रविवार मिलाकर कुल 48 घंटे चलाए गए विवेचना निस्तारण अभियान में जिले की 17 थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 109 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इनमें सबसेे अधिक निस्तारण कोतवाली अयोध्या द्वारा 14, थाना मवई द्वारा 12, कोतवाली बीकापुर द्वारा 10 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
इसके अलावा जिले अन्य 14 थानों का निस्तारण औसत 4 के आसपास रहा। वहीं, एसएसपी ने अयोध्या प्रकरण समेत अपराध व अपराधियों पर लगाम कसने के लिए थाना तारुन पुलिस की प्रशंसा की गई व प्रशस्ति पत्र देने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने अन्य सभी थानों के प्रभारियों को और अधिक निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि विगत कई सप्ताह की व्यस्तता के बाद से पुन: शनिवार व रविवार को इस अभियान को शुरू किया गया है और आगे भी प्रत्येक शनिवार व रविवार को दो दिवसीय विवेचना निस्तारण अभियान चलेगा, जिसमें विवेचनाओं के निस्तारण का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।