फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1035 women got prenatal check-up

1035 महिलाओं ने करवाई प्रसव पूर्व जांच

Fri, 10 Dec 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
1035 women got prenatal check-up
अयोध्या। जिले भर में गुरुवार को जिला महिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने 1035 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की। इसके साथ ही अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की गईं।
विज्ञापन

गुरुवार को अस्पतालों में आयोजित सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अवसर पर दस सरकारी महिला रोग विशेषज्ञ व पांच निजी महिला चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान कीं। सभी शिविरों में 1035 गर्भवती महिलाएं पहुंचीं जिन्होंने स्वास्थ्य लाभ लिया। डीपीएम रामप्रकाश पटेल ने बताया कि 138 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड, 1035 की हीमोग्लोबिन, ब्लड-प्रेशर, रक्त समूह, शुगर, वजन की जांच, 765 महिलाओं की एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी व पेट की जांच की गयी।
विज्ञापन

इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को टिटनेस का टीका लगाया गया और आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम और अन्य आवश्यक दवाएं दी गयीं। जांच के दौरान गंभीर रक्ताल्पता पाई गयीं महिलाओं को आयरन-शुक्रोज लगाया गया। उन्हें दवा के नियमित सेवन के साथ-साथ विशेष देखभाल रखने और समय-समय पर चिकित्सीय परामर्श लेते रहने की सलाह दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्श दाता मनोज मौर्या ने बताया कि किसी गर्भवती महिला में यदि सात ग्राम से कम हीमोग्लोबिन होता है तो उसको सीवियर एनीमिया की स्थिति में रखा जाता है। गर्भावस्था के समय महिलाओं को कम से कम चार प्रसव पूर्व जांच करानी चाहिए और नियमित चिकित्सीय सलाह लेते रहना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के आयोजन सत्र पर गर्भवती एवं धात्री महिला को कोविड टीकाकरण सत्र पर जाकर टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया गया।
बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी बीकापुर में डॉ. शबीना खान के नेतृत्व में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित टिप्स दिए गए और उन्हें संतुलित और पौष्टिक आहार लेने के बारे में बताया गया। डा.ॅ शबीना खान ने बताया कि शिविर में 70 गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार किया गया। वहीं, शिविर में महिलाओं को फल का वितरण किए जाने का भी निर्देश गया था लेकिन कुछ महिलाओं को ही फल देकर खानापूर्ति की गई।

तारुन प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी तारुन में 40 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। अधीक्षक डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. अलंकृता सिंह ने गर्भवती महिलाओं की जांच करवाकर दवा दिलाई। इस मौके पर जिला कोऑर्डिनेटर राहुल श्रीवास्तव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी दिनेश सिंह व राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed