फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   103 corona infected including CMS of Medical College

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस समेत 103 कोरोना संक्रमित

Sat, 15 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
103 corona infected including CMS of Medical College
अयोध्या। जिले में शनिवार को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के सीएमएस समेत 103 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, स्वस्थ होने के बाद 40 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। कुल मरीजों की संख्या अब 17606 हो गई है। इनमें सक्रिय मरीज अब 585 हो गए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह ने सर्दी-जुकाम सहित कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण नजर आने पर शुक्रवार को कोरोना जांच कराई थी। शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्होंने स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया है। वहीं, मसौधा स्थित सीआरपीएफ कैंप में एक साथ पांच लोगों के संक्रमित होने से हड़कंप रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के ककरही बाजार व कौशलपुरी कॉलोनी में चार-चार, पूरा ब्लॉक के दर्शननगर, शहर के रिकाबगंज, चौक में तीन-तीन, नगर निगम, रामनगर कॉलोनी, नयाघाट, आवास विकास कॉलोनी, साहबगंज, खुर्दाबाद, मसौधा के चांदपुर, खोजनपुर, पूरा ब्लॉक के मेडिकल कॉलेज में दो-दो लोग संक्रमित पाए गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर के झारखंडी, आलोकपुरी, गौरापट्टी, फतेहगंज, वैदेही नगर, शक्ति नगर, बलरामपुर हाउस, टेढ़ी बाजार, रोहिणी कॉलोनी, रायगंज, राम जन्मभूमि, जमुनिया बाग, रीडगंज, पहाड़गंज, लालकुर्ती, कैंट, कजियाना, रामघाट, जिला कारागार कॉलोनी, वजीरगंज, मुकेरी टोला, चौरे बाजार सहित अन्य जगहों पर एक-एक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को भी मिले सभी मरीजों में सामान्य लक्षण होने के कारण होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed