{"_id":"5cc73c03bdec220746189551","slug":"101556560899-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर लगाए गए 21 अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर लगाए गए 21 अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयाबाजार में 1 मई को होगी प्रधानमंत्री की रैली
अयोध्या। अंबेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र के मयाबाजार में 01 मई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री कर रैली के लिए सोमवार को वैदिक मंत्रोचार के बीच भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री संगठन प्रद्युम्न, रैली संयोजक अशोक मोगा, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने संयुक्त रुप से भूमि पूजन किया।
जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री की जनसभा में पांच लाख लोगों के आने का लक्ष्य रखा गया है। सभा स्थल पर प्रधानमंत्री के लिए एक विशाल मंच बनाया जा रहा है। इस मंच पर 25 लोग ही बैठेंगे। सामने पांच लाख स्क्वॉयर फिट की दर्शक दीर्घा होगी। जिसमें कुर्सियां लगी होगी। इसके साथ में लोग खड़े होकर भी प्रधानमंत्री का भाषण सुन सकेंगे।
बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैली से पहले ही मंच पर आ जाएंगे। मंच पर प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ प्रभारी मंत्री सतीश महाना भी होंगे। हेलीपैड से मंच तक पहुंचने के लिए विशेष मार्ग बनाया गया है। वाहनों के पार्किंग के तीन स्थलों का चयन किया गया है। पूरा रैली क्षेत्र भाजपा तथा युवा मोर्चा के पांच हजार वालंटियर के हवाले होगा।
विज्ञापन
रैली में आने वाले लोगों के पेयजल की व्यवस्था के लिए की गई है। विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से आम जनता तथा कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिलेगी। रैली स्थल के व्यवस्था की जिम्मेदारी देख रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह ने बताया कि सभी तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को आम जनता एक पर्व व महोत्सव के रुप में ले रही है। जनता में यहां आने के लिए उत्साह दिखाई दे रहा है। यह रैली अभूतपूर्व होगी। रामलला का दर्शन न करने आने के सवाल पर कहा कि एक साल के अंदर राममंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे, तभी रामलला का दर्शन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर 21 अफसरों को लगाया गया है। इसमें मजिस्ट्रेटों के साथ ही स्वास्थ्य, खाद्य सहित अन्य विभागों के अफसर शामिल है। मजिस्ट्रेटों को हैलीपैड से लेकर सभास्थल तक तैनात किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मजिस्ट्रेटों के साथ दूसरे विभागों के अफसरों की तैनाती कर दी है।
बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री के आगमन के पहले लगभग 10 बजे यहां पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री के आगमन/स्वागत और विदाई के बाद लगभग 12 बजे यहां से जाने की संभावना हैं। अफसरों को निर्देश दिया गया है कि सभी अफसर कार्यक्रम के कम से कम तीन घंटे पहले यहां अपनी ड्यूटी पर पहुंच जाएंगे।