{"_id":"5c4deb1dbdec22738813ac01","slug":"101548610333-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि में संगीत अकादमी के लिए हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि में संगीत अकादमी के लिए हुआ भूमि पूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर 70
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में बनने वाली एशिया की सबसे बड़ी संगीत कला अकादमी का भूमि पूजन रविवार को कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने किया। यह संगीत अकादमी मलिका-ए-गजल, पद्म श्री, पद्म भूषण बेगम अख्तर के नाम पर बनेगी।
भूमि पूजन के बाद कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि इस संगीत अकादमी के बनने से पर्यटन और रोजगार की दिशा में एक बड़ा अवसर उपलब्ध होगा व विश्वविद्यालय के साथ ही अयोध्या को हम वैश्विक पटल पर स्थापित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या के मंदिरों में गाए जाने वाले भजनों को लयबद्ध और सुरबद्ध किया जा सकेगा।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि संगीत अकादमी में 15 ऑडिटोरियम बनाए जा रहे हैं, जिससे एक दिन में 15 सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा सकते हैं। एक म्यूजियम भी बनाया जाएगा, जिसमें संगीत से जुड़ी हुई तमाम महान विभूतियों के साज आवाज को भी संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस अकादमी के निर्माण में विश्वविद्यालय पुरातन छात्र भी अपना योगदान करेगी। लगभग 70 करोड़ की लागत से बनने वाली यह संगीत अकादमी एशिया की सबसे बड़ी संगीत अकादमी होगी। इस मौके पर बेगम अख्तर संगीत अकादमी बोर्ड के सदस्य प्रोव़नोद श्रीवास्तव, डॉ. विनोद कुमार चौधरी, डॉ. शैलेंद्र कुमार वर्मा, इंदुभूषण पांडेय, लीगल सेल प्रभारी राजेश पांडेय, अनामिका पांडेय, अखिल पांडेय, राममूर्ति सिंह, इंजीनियर विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।