फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कर रहे प्रशिक्षित

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कर रहे प्रशिक्षित

Sat, 29 Dec 2018 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कर रहे प्रशिक्षित
कुमारगंज (अयोध्या)। नरेंद्रदेव कृषि व प्रौद्योगिक विवि कुमारगंज में पतंजलि बायो रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के मकसद से किसानों के लिए नौ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन



कार्यक्रम का उद्घाटन शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेएस संधू ने किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि पतंजलि की देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने की सोच अत्यंत प्रभावशाली है, यदि देश के किसानों ने इसमें रुचि ली तो उनकी आय में उत्साहजनक बढ़ोतरी संभव है।
विज्ञापन



कहा कि कृषि शोध व किसानों के विकास के लिए विवि पतंजलि के साथ हर सहयोग व कार्य करने का इच्छुक है। उन्होंने इशारा किया कि आने वाले दिनों में विवि व पतंजलि का इन सब पर आपसी अनुबंध भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंतरराष्ट्रीय चावल वैज्ञानिक डॉ. जेएल द्विवेदी ने बताया कि इस प्रशिक्षण से प्रशिक्षित कृषक एक प्रशिक्षक के रूप में अन्य कृषकों का मार्गदर्शन व उन्हें प्रेरित करने का कार्य करेंगे। उद्घाटन सत्र का संचालन निदेशक प्रसार प्रो. एपी राव ने किया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थी कृषकों समेत निदेशक शोध डॉ. वीएन राय, अधिष्ठाता उद्यान डॉ. विक्रमा प्रसाद पांडेय, अधिष्ठाता मत्स्य डॉ. हरनाम सिंह, डॉ. आरडीएस यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed