फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रोक बेअसर, बेखौफ बिकीं 50 माइक्रॉन से पतली पॉलीथिन

रोक बेअसर, बेखौफ बिकीं 50 माइक्रॉन से पतली पॉलीथिन

Mon, 16 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
रोक बेअसर,  बेखौफ बिकीं 50 माइक्रॉन से पतली पॉलीथिन
रोक बेअसर, खूब बिकी प्रतिबंधित पॉलिथीन
विज्ञापन


सरकार के आदेश व प्रशासनिक कार्रवाई का कोई खौफ नहीं
शहर के बस स्टेशन पर स्थित एक अमरूद के ठेले पर दुकानदार की ओर से रविवार दोपहर में खुलेआम 50 माइक्रॉन से पतली पॉलिथीन का प्रयोग होता रहा। दिन भर अपने ग्राहकों को अमरूद पॉलिथीन में ही बेचता नजर आया। सरकार के आदेश व प्रशासनिक कार्रवाई का कोई खौफ नहीं दिखा। चौक एकदरा में रविवार को सभी दुकानों पर सामान पॉलिथीन पैकेट में ही बिकते दिखे। लोग पॉलिथीन बैग लेकर बाजारों में घूमते रहे। सरकार की चेतावनी का कोई असर दुकानदारों पर नहीं दिख रहा है। शहर के सभी दुकानों पर रेडीमेड से लेकर राशन तक पॉलिथीन में दिया।
प्रतिबंध की जानकारी नहीं, सुबह ही खरीदी पॉलिथीन
शहर के चौक में स्थित एक दुकान पर खुलेआम 50 माइक्रॉन से पतली पॉलिथीन से बने गिलास बिकते दिखाई दिए। इस प्रकार की दुकानों पर खरीद-फरोख्त का सिलसिला दिन भर खुलेआम चला। डिस्पोजल की दुकानों पर बड़ी संख्या में माल डम्प है। दुकानदार इसे बेचने की पूरी जुगत लगा रहे हैं। शहर के चौक में ठेले के दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि शहर की पॉलिथीन मार्केट से सुबह ही आधा किलो पन्नी खरीदी है। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि पॉलिथीन प्रतिबंधित हो गई है।
विज्ञापन


फैजाबाद। शहर में 50 माइक्रॉन से पतली पॉलिथीन की बिक्री पर रोक का पहला दिन रस्म अदायगी में बीत गया। सरकार की घोषणा के अनुरूप जिले स्तर पर गठित कमेटी का दुकानदारों पर छापेमारी अभियान सिर्फ मीटिंगों तक सीमित रहा। नगर निगम की ओर से अयोध्या-फैजाबाद में व्यापारियों के साथ मीटिंग कर जागरूकता का ज्ञान बांटा गया। जबकि पॉलिथीन के प्रयोग में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ग्राहकों से लेकर दुकानदारों तक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का मानना है कि शहर की सबसे बड़ी पॉलिथीन मंडी रिफ्यूजी मार्केट में प्रतिदिन 10 लाख रुपये से अधिक की पॉलिथीन की बिक्री की जाती है। रविवार को प्रतिबंध के पहले दिन इसमें मात्र 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। रिफ्यूजी मार्केट सहित अन्य पॉलिथीन की दुकानों पर प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से ब्रिकी हुई। इतना अवश्य था कि कुछ दुकानदार खौफ में दुकानें खोलने बंद करने के सिस्टम में दिन भर लगे रहे।
व्यापारियों संग पोस्टर वितरित कर पॉलिथीन रोकने की अपील
फैजाबाद। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बजाजा क्षेत्र के दुकानदारों को पॉलिथीन से होने वाले नुकसान दर्शाने वाले पोस्टर वितरित करते हुए पॉलिथीन मुक्त समाज अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पॉलिथीन बंद करने का लिया गया निर्णय सराहनीय है। पॉलिथीन प्रतिबंधित करने में उत्तर प्रदेश देश का 19वां प्रदेश बन गया है। इससे स्वच्छ भारत व स्वस्थ भारत का सपना साकार होगा। व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा व संदीप मध्यान ने चौक व बजाजा क्षेत्र के व्यापारियों से पॉलिथीन प्रतिबंध करने में अपना अमूल्य योगदान देने का अनुरोध करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही इस अभियान को गति मिलेगी व उद्देश्य सफल होगा। इस मौके पर बजाजा के व्यापारी नेता कवींद्र साहनी, विष्णु भज्जा, मनोज रस्तोगी, अनुराग वैश्य, गोविंद चंदानी, आशीष गुप्ता, पंकज तिवारी, दीपक सिंह, लक्ष्मण ओबराय सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

धरती की कोख उजाड़ रही पॉलिथीन
हम सभी अपनी जीवनशैली में दिन-प्रतिदिन पॉलिथीन पर निर्भर होते जा रहे हैं। हम पॉलिथीन के उपयोग की गणना करें तो यह पता चलेगा कि हम साल भर में जितनी पॉलिथीन प्रयोग करते हैं उसे पूरी धरती को ढका जा सकता है। ऐसे में जमीन के अंदर दबी हुई पॉलिथीन जल को भूमि में जाने की प्रक्रिया को भी बुरी तरह प्रभावित करती है। यही नहीं निष्प्रयोज्य होने पर इसका निस्तारण अथवा नष्ट करते समय इसमें से निकलने वाली हानिकारक गैसें भी हम को विशेष रूप से प्रभावित करती हैं। इससे भी ज्यादा आवश्यक है कि हम अपने समाज के हर आयु वर्ग के लोगों को जागरूक करें। स्कूली शिक्षा में इस पर विशेष सत्र चलाकर बच्चों को जागरूक बनाना चाहिए। - डॉ. विनोद चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर, अवध विश्व विद्यालय


50 माइक्रोन से पतली पॉलिथीन को प्रदेश सरकार ने रविवार से प्रतिबंधित कर दिया है। पहले दिन जागरूकता के लिए अयोध्या-फैजाबाद के व्यापारियों के साथ बैठक कर सरकार के आदेशों को बता दिया गया है। साथ ही एक दो दिन में छापेमारी अभियान भी शुरू किया जाएगा।- रविशंकर गुप्ता, नगर आयुक्त अयोध्या नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed