{"_id":"5b43a6fe4f1c1b92468b583e","slug":"101531160318-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से जूझ रहे लोगों ने दी गंभीर चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से जूझ रहे लोगों ने दी गंभीर चेतावनी
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल भर रहता जलभराव, दी सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी
अयोध्या। जलवानपुरा कॉलोनी में वर्ष के 12 महीने जलभराव की स्थिति रहती है। बरसात में तो लोग मकान की छत पर रहने को विवश होते हैं क्योंकि घरों में पानी भर जाता है। कई वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे अयोध्या के जलवानपुरा कॉलोनी वासियों के सब्र का बांध अब टूट गया है। मोहल्ले के लोगोें ने जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही कॉलोनी की जलभराव समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो 15 अगस्त को मोहल्ले के लोग सामूहिक आत्मदाह करेंगे। ज्ञापन देने वालों में भगवती प्रसाद चौरसिया, रामकिशोर उपाध्याय, पवन कुमार श्रीवास्तव, रवि मिश्रा, शत्रुहन गुप्ता, सुनील वर्मा सहित अन्य शामिल रहे।
नगर आयुक्त रविशंकर गुप्ता का कहना है कि समस्या की जानकारी है। अपर आयुक्त के निर्देशन में एक टीम ने जलवानपुरा का निरीक्षण भी किया है। कहा कि पंपिंग स्टेशन के लिए जमीन की तलाश तेजी से की जा रही है, जमीन मिलते ही सीवेज पंपिंग स्टेशन की स्थापना कर जलभराव की समस्या का निराकरण किया जाएगा। तात्कालिक समाधान के लिए नगर निगम द्वारा पानी निकासी कराई जा रही है।