{"_id":"5b01b1a24f1c1b334d8b4a71","slug":"101526837666-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रॉसिंग पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रॉसिंग पर मिला युवक का शव
Updated Sun, 20 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल क्रॉसिंग पर मिला युवक का शव
फैजाबाद। कोतवाली नगर स्थित फतेहगंज रेल क्रॉसिंग पर रविवार सुबह एक युवक का शव क्षत विक्षित हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
कोतवाली नगर अंतर्गत फतेहगंज चौकी क्षेत्र स्थित रेल क्रॉसिंग पर रविवार सुबह करीब 6:30 बजे रेलवे पटरी के निकट 26 वर्षीय युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान सुधीर गौड़ (26) पुत्र स्व. बद्री प्रसाद गौड़ निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी देवकाली के रूप में हुई। मृतक अविवाहित था और पारिवारिक विवाद के चलते घर से अलग लालबाग मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। वो फतेहगंज में बोरा सिलने का काम करता था। मौके पर मौजूद मृतक के बड़े भाई सोनू ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को फेंकने की बात कही है। वहीं चौकी प्रभारी फतेहगंज विवेक सिंह का कहना है कि सुधीर की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। बताया कि इस संदर्भ में अभी कोई तहरीर मृतक के परिवारीजनों द्वारा नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चलेगा।