फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हाइवे पर यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी, 25 घायल

हाइवे पर यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी, 25 घायल

Sun, 29 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हाइवे पर यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी, 25 घायल
ड्राइवर की झपकी पर पलटी डबल डेकर बस, 25 घायल
विज्ञापन

फैजाबाद। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर रविवार सुबह करीब 5:30 में नगर कोतवाली के देवकाली ओवरब्रिज के पहले रघुकुल रेस्टोरेंट के पास यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां आठ यात्रियों को गंभीर हालत बताई जा रही है। बस दिल्ली के आनंद बिहार से बिहार के मोतिहारी जा रही थी। पुलिस का कहना है कि हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ।
विज्ञापन


यात्रियों से भरी एक निजी डबल डेकर बस नगर कोतवाली के देवकाली बाईपास के रघुकुल रेस्टोरेंट के पास चालक को रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इस हादसे में बस पर सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए। जोरदार आवाज होने से आसपास रहने वाले व ढाबे पर काम करने वाले लोग जाग गए और घटनास्थल की ओर दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची यूपी-100 व कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस व यूपी-100 के वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सीएमएस डॉ. हरिओम श्रीवास्तव समेत मौजूद अन्य चिकित्सकों ने घायलों का इलाज किया। घायलों में 17 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि आठ गंभीर रूप से घायल यात्रियों का इलाज किया जा रहा है।

सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि प्राइवेट बस बिहार के विभिन्न जिलों के यात्रियों को लेकर जा रही थी। इसमें करीब 42 लोग सवार थे, इनमें से 25 घायल हुए हैं। हादसे में मामूली रुप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अन्य संसाधनों से उनके गंतव्य तक भेजवाया गया। आठ घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

हादसे के बाद मची चीख पुकार
आनंद बिहार दिल्ली से बिहार जा रहे यात्री नीरज, संजय, संतोष आदि ने बताया कि सुबह का समय था, सभी यात्री नींद में थे। अचानक जोर से आवाज हुई और बस उछलकर पलट गई। बस गिरते ही सभी यात्री एक दूसरे ऊपर गिर गए। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई, इसके बाद लोगों ने बस से निकलने का प्रयास किया। बाद में पुलिस व स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी को निकाला। बताया कि ड्राइवर को नींद आ रही थी, आगे बैठे लोगों ने कई बार ड्राइवर से बस रोक मुंह धोकर चाय आदि पीने की बात कही, लेकिन ड्राइवर बस्ती में चाय पीने की बात कह रहा था।


यह यात्री हुए घायल
हादसे में बस सवार पिंटू (28) निवासी चनेखा थाना बजरिया बिहार, मोनिका (21), रितिक (2), मिथिलेश (38), हरिओम (49) निवासी शंकर सरैया बिहार, रियाजुल (35) निवासी चंपारण, वेद प्रकाश (62) निवासी काली बाड़ी नई दिल्ली, नीरज (27) निवासी दरभंगा बिहार, मीरा देवी (50) निवासी चंपारण बिहार, संजय कुमार (42) बिहार, प्रवीण वर्मा (36) निवासी दारापुर दिल्ली, संतोष शर्मा (25) चंपारण बिहार, शैल देवी (45) निवासी दरभंगा बिहार, मदन कुमार (52) बिहार, सुबौधा (32) निवासी मोतिहारी बिहार, झकार (45) निवासी कुशीनगर यूपी, मनु डाकोर (41) निवासी चंपारण बिहार, त्रिलोकी झा, हिमांशु सिंह निवासी गोपालगंज बिहार, प्रदीप महतो (52) निवासी मोतिहारी बिहार, आयुष व अभिषेक निवासी सारण बिहार आदि घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed