{"_id":"599879534f1c1bcc618b4874","slug":"101503164755-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर विकास मंत्री ने की बाढ़ की समीक्षा, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विकास मंत्री ने की बाढ़ की समीक्षा, दिए निर्देश
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ के हालात की नगर विकास राज्यमंत्री ने ली जानकारी
- नगर निगम की प्राथमिकताओं व सीमा विस्तार पर भी की चर्चा
फैजाबाद। नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ अलग-अलग बैठक करके बाढ़ के हालात की जानकारी ली।
सर्किट हाउस पहुंचे राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अफसरों से नगर निगम की प्राथमिकताओं व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। नगर निगम के सीमा विस्तार की स्थिति में कौन से क्षेत्र महत्वपूर्ण होंगे, किस क्षेत्र में विस्तार हो सकता है? इस पर भी चर्चा की। बैठक में निकाय के अफसरों के साथ ही फैजाबाद व अयोध्या के पूर्व पालिकाध्यक्ष भी मौजूद रहे। पार्टी के सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्ष, महामंत्री के साथ भी राज्यमंत्री ने बैठक की। इसमें उन्होंने नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियों के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि निकाय चुनाव को लेकर जिले में पार्टी के महामंत्री संजीव सिंंह को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। बैठक में सांसद विनय कटियार, सभी विधायक, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल आदि मौजूद रहे।
इसके बाद राज्यमंत्री ने डीएम एसके राय, एडीएम मदन चंद्र दुबे, सिंचाई, बिजली सहित अन्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर जिले में बाढ़ के हालात की जानकारी ली। सर्वाधिक प्रभावित इलाके और वहां किए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी ली।