{"_id":"599879484f1c1bd76d8b46a5","slug":"101503164744-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय चिकित्सालय के सीएमएस का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय चिकित्सालय के सीएमएस का तबादला
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलीय चिकित्सालय के सीएमएस का तबादला
- चिकित्सा अधीक्षक भी हटाए गए
फैजाबाद। मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर में स्टाफ के बीच चल रही खींचतान आखिर नतीजे की ओर बढ़ गई और सीएमएस तथा चिकित्सा अधीक्षक का तबादला हो गया।
मालूम हो कि मंडलीय चिकित्सालय में सीएमएस का कार्यभार देख रहे डॉ. आरके मिश्रा व स्टाफ में पिछले कई दिनों से खींचतान चल रही है और अस्पताल में गुटबाजी की स्थिति हो गई थी। इसके अलावा कुछ दिन पूर्व अस्पताल की ही एक महिला स्वीपर ने भी सीएमएस पर छेड़छाड़ व धन उगाही का आरोप लगाया था। विधायक वेदप्रकाश गुप्ता व छावनी परिषद के चेयरमैन रूपेश ओझा ने भी शासन स्तर पर पत्र प्रेषित कर सीएमएस के तबादले की मांग की थी। इसी क्रम में शुक्रवार की रात से ही सीएमएस व चिकित्सा अधीक्षक अरविंद सिंह के तबादले की सुगबुगाहट शुरू हो गयी और शासन से निर्देश जारी करते हुए संयुक्त निदेशक के पद पर सीएमएस का लखनऊ का तबादला कर दिया गया। माना जा रहा है कि विवाद को स्थाई रूप से समाप्त करने के लिए चिकित्सालय में तैनात एक मात्र महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद सिंह का भी तबादला हो गया। अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. अमर सिंह कुशवाहा ने बताया कि तबादले का अभी लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन मामले की जानकारी है।
-सतीश पाठक