{"_id":"598df4e04f1c1bdf2b8b48cf","slug":"101502475488-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में दीवार, किशोर की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में दीवार, किशोर की मौत, एक घायल
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह के वक्त दोनों सगे भाई जा रहे थे विद्यालय
हनुमतनगर/मसौधा (फैजाबाद)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अंजना मजरे दतिया गांव में शुक्रवार को बारिश के दौरान दीवार ढहने से दो छात्र दब गये। परिवारजनों की गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन एक छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसडीएम सदर ने दैवीय आपदा लाभ दिलाए जाने के लिए लेखपाल को रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया है। गांव निवासी रामभवन वर्मा के पुत्र रोहित वर्मा (14) और शुभम वर्मा (10) शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तैयार होकर स्कूल के लिए निकल रहे थे।
तभी अचानक तेज बरसात होने लगी तो दोनों भीगने से बचने के लिए छप्पर के एक मकान में रुक गए। इसी बीच छप्पर सहित दीवार ढह गयी। इस घटना में दोनों सगे भाई दीवार के मलबे में दब गये। परिवारजनों की गुहार पर ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
लेकिन तब तक देर हो गई और बड़े भाई रोहित की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि शुभम गंभीर रुप से घायल था। आननफानन में परिवारजनों ने शुभम को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर रवि कुमार श्रीवास्तव ने हल्का लेखपाल को रिपोर्ट बनाकर पेश करने के लिए कहा। रोहित पीडी पांडेय इंटर कॉलेज सोनेसा में सातवीं का छात्र था। प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने शोकसभा कर विद्यालय बंद कर दिया।