फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जीएसटी को लागू करने को लेकर तैयारी तेज

जीएसटी को लागू करने को लेकर तैयारी तेज

Thu, 29 Jun 2017 01:20 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी को लागू करने को लेकर तैयारी तेज
जीएसटी लागू करने को लेकर तैयारी तेज
विज्ञापन

कार्यक्रम में आएंगे प्रभारी मंत्री, उड़ेगा जीएसटी बैलून
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। सामान एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई व्यवस्था लागू करने को लेकर तैयारी तेज है। जीएसटी दिवस यानी एक जुलाई को इसके उद्घाटन पर भव्य कार्यक्रम होगा। जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना इसमें शामिल होंगे। आसमान में जीएसटी बैलून उड़ाया जाएगा।
जीएसटी लागू करने के लिए सरकार से विभाग तक में तैयारियां जोरों पर हैं। सरकार इसे एक जुलाई को भव्य रूप से लागू कराने की रणनीति पर है तो विभाग के स्तर पर इसके लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के साथ ही तकनीकी जानकारी दिए जाने का दौर जारी है। वाणिज्य कर विभाग के अफसर पिछले दो दिन से जीएसटी लागू किए जाने को लेकर कार्रवाई के साथ बैठक कर रहे हैं। विभाग में जीएसटी को लेकर नई ओएफसी लाइन बिछा दी गई। अफसरों के साथ कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। अब तक दो बार व्यापारियों की कार्यशाला की जा चुकी है लेकिन ज्यादातर व्यापारियों में अब भी जीएसटी को लेकर तमाम आशंकाएं मौजूद हैं। जीएसटी लागू होने की तिथि एक जुलाई को एक प्रकार से जीएसटी दिवस के रूप में मनाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। जिले में इसे भव्य रूप प्रदान किए जाने की तैयारी है। इस दिन वाणिज्य कर कार्यालय परिसर में इसके उद्घाटन का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी मंत्री जिले में इसका उद्घाटन करेंगे। इसी अवसर जीएसटी हेल्प लाइन सहित अन्य व्यापारिक सुविधाओं की शुभारंभ होगा। जीएसटी बैलून उड़ाकर इसका आगाज किया जाएगा। वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर रामराज ने बताया कि जीएसटी का उद्घाटन करने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना कार्यक्रम में शामिल होंगे। विभाग स्तर पर जीएसटी लागू करने को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन

इनसेट
कपड़ा व्यापारियों को बताए गए नियम कायदे
एडिशनल कमिश्नर ने बुधवार को शहर के कपड़ा व्यापारियों के साथ बैठक की। पहली बार कपड़े पर जीएसटी लगाए जाने की व्यवस्था सरकार के स्तर पर की गई है। जीएसटी में कपड़ा व्यापारियों को क्या करना है, उसके नियम कायदे क्या हैं। इसको लेकर एडिशनल कमिश्नर ने व्यापारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed