{"_id":"594c0dba4f1c1b530a8b46d3","slug":"101498156474-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर गन्ना उत्पादन के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर गन्ना उत्पादन के तरीके बताए
Updated Fri, 23 Jun 2017 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर गन्ना उत्पादन के तरीके बताए
फैजाबाद। केएम शुगर मिल मसौधा ने गुरुवार को मिल क्षेत्र के भाईपुर में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें बेहतर गन्ना उत्पादन के तरीके बताए गए।
दो दिवसीय किसान गोष्ठी का शुभारंभ जिला गन्ना अधिकारी ने हेमराज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि, पेराई सत्र में आने वाली समस्याओं से निजात के लिए किसानों को अभी से जागरूक होना आवश्यक है। गन्ना शोध परिषद सेवरही के कीट वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार मिश्र ने बताया कि, गन्ना फसल में लगने वाले चोटीबेधक व शूट बोरर कीट से बचाव के लिए कोराजन दवा का इस्तेमाल करना चाहिए। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि पेराई सत्र के प्रारंभ में शीघ्र प्रजाति के गन्ने की खरीद की जाएगी, रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना बाद में खरीदा जाएगा। इस मौके पर डीएन पांडेय, डॉ. योगेंद्र भारती, एससी अग्रवाल, हरिराम वर्मा, वंशराज वर्मा आदि मौजूद रहे।