{"_id":"5942d73e4f1c1bd63d8b4699","slug":"101497552702-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर से शुरू हुई बीएड काउंसलिंग, अभ्यर्थी रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर से शुरू हुई बीएड काउंसलिंग, अभ्यर्थी रहे परेशान
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर से शुरू हुई बीएड काउंसलिंग, अभ्यर्थी रहे परेशान
लॉ के छात्रों के एलाटमेंट के कारण पांच घंटे बाद शुरू हुई काउंसलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। लॉ के छात्रों के एलाटमेंट की प्रक्रिया के कारण सर्वर ठप बताकर दोपहर तक बीएड काउंसलिंग रोकी गई। इससे दूरदराज से आये अभ्यर्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
बीएड प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों की अवध विश्वविद्यालय के आईईटी परिसर में चल रही काउंसलिंग प्रक्रिया गुरुवार को काफी विलंब से शुरू हुई। अंबेडकरनगर से आये विनोद यादव, प्रमोद कुमार व अयोध्या के आलोक शुक्ला, मनोज गौतम ने बताया कि सुबह 8 बजे से यहां खड़े हैं, दोपहर हो गई लेकिन अभी तक काउंसलिंग शुरू नहीं हुई। पूछने पर गोलमोल जवाब दिया जा रहा है। कहा जा रहा कि सर्वर ठप है। मामले में विश्वविद्यालय के समन्वयक प्रोफेसर आरएन राय ने बताया कि लॉ के छात्रों के एलाटमेंट की प्रक्रिया चल रही थी, जिससे सर्वर दोपहर 1 बजे के बाद खाली हुआ तो काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो सकी। बताया कि गुरुवार को 181 अभ्यर्थियों का टोकन जारी हुआ, जिसमें से 159 का कागजात सत्यापन के बाद शुल्क जमा हुआ। शुक्रवार को 152001 से 171000 रैंक तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। इस दौरान डॉ एचएस सिंह, शैलेंद्र वर्मा, मोहन तिवारी, कपिलदेव, नीलम सिंह, प्रवीण राय, शशिकला सिंह, विनय मिश्रा आदि मौजूद रहे।