{"_id":"5c6ef65bbdec2226154d1d20","slug":"100-passenger-sheds-will-be-built-on-the-panchkosi-parikrama-road-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बनेंगे 100 यात्री शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बनेंगे 100 यात्री शेड
Fri, 22 Feb 2019 12:35 AM IST
vivek vivek
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
Published by: vivek vivek
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या में पंचकोची मार्ग पर यात्रीशैड का हो रहा निर्माण कार्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 यात्री शेड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। 1.97 करोड़ खर्च करके पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को यात्री सुविधाओं से आच्छादित किए जाने के काम में तेजी आई है। परिक्रमा मार्ग पर 100 स्थानों पर बनने वाले यात्री शेड के लिए 54 स्थान अब तक चिह्नित किए जा चुके हैं।
जिनमें से 30 पर काम शुरू भी हो चुका है। बाकी स्थान जमीन के विवाद के चलते अभी तक चिह्नित नहीं हो पाए हैं। अयोध्या में पांच कोस की परिधि में हर वर्ष कार्तिक मास में लाखों श्रद्धालु देवोत्थानी एकादशी पर्व पर परिक्रमा करते हैं। 15 किमी. के दायरे में इस अवसर पर आस्था का हुजूम उमड़ पड़ता है।
यही नहीं प्रत्येक माह की एकादशी तिथि पर भी बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य पंचकोसी परिक्रमा करते हैं। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं हों इसके लिए तमाम योजनाओं पर काम शुरू हो गया है। इसी क्रम में पर्यटन विकास की योजनाओं के अंतर्गत 1.97 करोड़ खर्च कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 यात्री शेड बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
शेड में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच आदि भी लगाए जाएंगे। अभी तक 54 स्थान चिह्नित किए जा चुके हैं, तथा 30 स्थानाें पर शेड निर्माण का काम शुरू भी हो चुका है। कार्यदाई संस्था यूपी राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक प्रमोद यादव ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी, उदया पब्लिक स्कूल, चक्रतीर्थ, ऋणमोचनघाट सहित 30 स्थानों पर यात्री शेड निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।
उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर जमीन के विवाद की वजह से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। चिह्नित स्थानों पर कई जगह अवैध कब्जा आदि की समस्या है, जमीन क्लीयर होते ही बाकी बचे स्थानों पर शेड निर्माण करा दिया जाएगा।
नगर विधायक अयोध्या वेद गुप्ता ने कहा कि रामनगरी के धार्मिक एवं पर्यटन विकास के लिए केंद्र एवं प्रदेश की सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अयोध्या अहम है। विकास के लिए 133 करोड़ की योजनाओं पर काम चल रहा है।
योजनाओं के क्रियान्यवन पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। समय रहते योजनाएं पूर्ण हो जाएंगी। जो भी थोड़ी बहुत बाधाएं हैं उन्हें शीघ्र ही दूर कर लिया जाएगा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।