फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   100 crore loss so far due to electricity workers' strike

Ayodhya News: बिजलीकर्मियों की हड़ताल से अब तक सौ करोड़ का नुकसान

Sun, 19 Mar 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 19 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
100 crore loss so far due to electricity workers' strike
अयोध्या। बिजली कर्मियों की हड़ताल से जिले में अब तक सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया है। सैकड़ों उद्योग धंधे ठप पड़ गए हैं और हजारों मजदूरों के हाथ रुक गए हैं। सभी बिजली व्यवस्था पटरी पर आने का इंतजार कर रहे हैं। उद्यमियों ने अफसरों से विद्युत आपूर्ति बहाली के लिए कहा लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। जिले में लगभग ढाई सौ उद्योग धंधे रजिस्टर्ड हैं। इतने ही उद्योग गांव-गिरांव में चल रहे हैं। इनमें फ्लोर मिल, कागज, पावर प्लांट, बैटरी, सीमेंट, प्लाई, चीनी, बेकरी, पान, ठंडे पेय सहित अन्य इंजीनियरिंग के उद्योग धंधे प्रमुख हैं। इसके साथ ही गांव में चक्की जैसे कुटीर और लघु उद्योग भी संचालित हो रहे हैं। इनमें ज्यादातर की निर्भरता बिजली पर है। कुछ ही उद्योग धंधे ऐसे हैं जो कुछ समय तक अपनी फैक्टरी जेनरेटर से चला सकते हैं लेकिन ज्यादातर बगैर बिजली आपूर्ति के नहीं चल सकते हैं।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बंद होने से फैक्टरियां ही बंद नहीं हुई, मजदूरों के हाथ भी रुक गए हैं। वह पिछले दो दिन से बिजली आपूर्ति का इंतजार कर रहे हैं।
इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिजली बंद होने से उद्योग बंद हो गए हैं। अब तक जिले में लगभग सौ करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। लोकल मजदूरों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। एडीएम प्रशासन और कमिश्नर से शिकायत की। उन्होंने पावर कॉर्पोरेशन के चीफ इंजीनियर से कहा लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन


अपनी रफ्तार में चल रही दोनों चीनी मिलें
-जिले में दो चीनी मिले हैं। रौजागांव और केएम शुगर मिल मोतीनगर मसौधा। यह दोनों मिलें पूरी रफ्तार से चल रही हैं। इन पर बिजली कर्मियों की हड़ताल का प्रभाव नहीं पड़ा है। जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी ने बताया कि चीनी मिलों के पास बिजली कनेक्शन है लेकिन वह अपरिहार्य स्थितियों के लिए। ये खोई (बगास) से चलने वाला पावर प्लांट है। इसीलिए इन पर फिलहाल कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed