फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   10 intersections of the city will be equipped with modern traffic facilities

आधुनिक यातायात सुविधाओं से लैस होंगे शहर के 10 चौराहे

Wed, 17 Nov 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
10 intersections of the city will be equipped with modern traffic facilities
अयोध्या। शहर में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई है। प्रथम चरण में शहर के 10 चौराहों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यहां ट्रैफिक सिग्नल के साथ वाईफाई सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन

पूरी सड़क कैमरे की निगाह में होगी। इससे यातायात सुविधाओं में तो सुधार आएगा ही साथ ही अपराध को रोकने में भी मदद मिलेगी। अमानीगंज जलकल में कंट्रोल रूम बनेगा। यहां से पूरे शहर पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

अयोध्या नगर निगम में पिछले वर्ष से इंटीग्रेटड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत कार्य होना प्रस्तावित है। इसका विस्तृत प्रोजेक्ट शासन को भेजा गया है। पूरी योजना में 39 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से योजना को मंजूरी दी जा चुकी है। साथ ही बजट का आवंटन भी हो चुका है। नगर निगम प्रशासन ने बजट के अनुरूप कार्यदायी संस्था का भी चयन कर लिया है। टेक्नोसिस नामक कंपनी कार्य को परवान चढ़ाएगी।
कार्यदायी संस्था के साथ नगर निगम के आला अफसरों ने मंगलवार को बैठक की है। बैठक में निणर्य लिया गया है कि प्रथम चरण में 10 चौराहों पर आईटीएमएस योजना के तहत कार्य होगा। इसका कारण यह है कि अयोध्या में अभी सड़कों का चौड़ीकरण होना है।
चौड़ीकरण होने के बाद सभी निर्धारित 22 चौराहों पर कार्य किया जाएगा। फिलहाल 10 चौराहों की लिस्ट फाइनल हो गई है। अधिकांश चौराहे अयोध्या से सहादतगंज के बीच के होंगे। इसके अलावा शहर के नाका इलाके के भी चौराहों को लिया जाएगा।
इसके लिए पूरे शहर में चार बड़े वाईफाई केंद्र बनेंगे। इन वाईफाई केंद्रों व सड़कों पर लगे आटोमैटिक कैमरों की मदद से पूरी ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन होगा। बैठक में निर्णय लिया गया है कि इसी सप्ताह कार्य शुरू होगा।
प्रथम चरण में 10 चौराहों पर लगेेंगे ट्रैफिक सिस्टम : श्रीराम हॉस्पिटल, साकेत पेट्रोल पंप चौराहा, हनुमान गुफा चौराहा, नया घाट चौरहा, देवकाली चौराहा, पुलिस लाइंस चौराहा, रायबरेली बाईपास चौराहा, शांति चौक, सहादतगंज चौराहा, रिकाबगंज चौराहा।

अयोध्या नगर निगम के 22 चौराहों को आईटीएमएस योजना के तहत चिह्नित किया गया है। इसमें प्रथम चरण का कार्य इसी सप्ताह से शुरू किया जाना है। प्रथम चरण में शहर के 10 चौराहों को आधुनिक यातायात सुविधाओं से लैस किया जाएगा।- विशाल सिंह, नगर आयुक्त अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed