फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   10 including two brothers died in accidents

Ayodhya News: हादसों में दो सगे भाइयों समेत 10 की मौत

Fri, 10 Mar 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 10 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
10 including two brothers died in accidents
अयोध्या। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो सगे भाइयों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। इसमें से तीन बुलंदशहर के निवासी थे। हादसों में छह मौतें लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। इसमें दो सगे भाई बुधवार देर रात बाइक से नोएडा से बिहार अपने घर जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। डॉक्टरों के अनुसार, सिर में गंभीर चोट लगने से इनकी जान गई।
विज्ञापन


सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार, रौनाही थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के गोपालगंज जिले के ब्रदी मोड़ कुचैकोते निवासी दोनों भाई अनिल कुमार व रवि कुमार पुत्र विद्यालाल ग्रेटर नोएडा की एक मोबाइल कंपनी में काम करते थे। ये लोग बाइक से बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के जुबैरगंज बाजार के पास बुधवार देर रात किसी वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाये थे। डॉक्टर के अनुसार, सिर में गंभीर चोट आने से दोनों की जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं थाना क्षेत्र बैदरापुर मोड़ पर दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल भग्गू का पुरवा ड्योढ़ी निवासी शिक्षक दिनेश कुमार (42) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दूसरे बाइक पर सवार सोहन और उसके साथी को गंभीर स्थिति में केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है।

इसके अलावा खराब ट्रक को सोमवार रात डंपर से टोचन कर लखनऊ की ओर ले जाया जा रहा था। लखौरी ओवरब्रिज पर अचानक ट्रक का पहिया जाम हो गया। इससे दोनों वाहनों के चालक और ट्रक स्वामी टायर चेक कर रहे थे। इसी बीच पीछे आ रहे एक अन्य डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।

इससे बुलंदशहर के जहांगीराबाद में मेमरान निवासी अमित कुमार गर्ग, पोडरी सहकारी नगर निवासी नीरू पाल और बुलंदशहर के ही जहांगीराबाद में रोगन गांव के निवासी योगेश गिरी गंभीर रूप घायल हो गये। रौनाही थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन को मय चालक कब्जे में ले लिया गया है।

एक अन्य दुर्घटना में सत्तीचौरा चौकी रतनपुर में शादी से लौट रहे मोहम्मदपुर निवासी राम सागर रैदास पुत्र गंगा प्रसाद को चौकी के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। गोसाईगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोसाईगंज महबूबगंज मार्ग पर स्थित पुरैनी गांव के पास गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

इसमें एक बाइक सवार अनुपम निवासी अंकारीपुर पुरौवा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक सवार शुभम को गंभीर हालत में सीएचसी गोसाईगंज से जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि हेलमेट नहीं लगाने के कारण दोनों बाइक सवारों के सिर में गंभीर चोट आई थी।

पूरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत स्थानीय बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर पूरा चौराहे पर ट्रैक्टर ट्रॉली व बाइक की टक्कर हो गई। चौकी प्रभारी राम प्रकाश मिश्र ने बताया कि इस घटना में बाइक पर पीछे बैठा राजेपुर निवासी बंशीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। ट्रैक्टर और बाइक सवार मौके से भाग गए। वाहन पुलिस के कब्जे में है।


उधर, बुधवार रात दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार शाम सात बजे खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed