फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1.29 lakh voters increased relative to 2017

2017 के सापेक्ष बढ़ गए 1.29 लाख मतदाता

Thu, 06 Jan 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
1.29 lakh voters increased relative to 2017
अयोध्या। मतदाता सूची का बुधवार को अनंतिम प्रकाशन तहसीलों में किया गया है। पांच साल में जिले में 1.29 लाख वोटर बढ़ गए हैं। जिला निर्वाचन विभाग के मुताबिक जिले में 2017 के विधानसभा चुनाव के पहले कराए गए पुनरीक्षण के दौरान कुल मतदाताओं की संख्या 1716263 थी।
विज्ञापन

अब 2022 के पुनरीक्षण में मतदाताओं की संख्या 1845305 हो गई है। यदि किसी मतदाता का नाम नई सूची में नहीं है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। वो मतदाता बनने के लिए नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

इसके साथ ही 06 जनवरी से तहसीलों में भी मैनुअल आवेदन किए जाने की भी व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि एक नवंबर 2020 से शुरू हुए मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का काम पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलों पर बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। जिले की सभी पांच तहसीलों में 18.45 लाख मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान आयोग से नए मतदाता बनने के लिए वेबसाइट खुली नहीं थी।
प्रकाशन के बाद अब नए मतदाता बनने का अवसर फिर प्राप्त होगा। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक कोई भी मतदाता ऑनलाइन आवेदन कभी भी कर सकता था, लेकिन पांच जनवरी तक यह डाटा उठाया नहीं जा सकता था।

अनंतिम प्रकाशन के बाद अब नए मतदाता बनने के रास्ता भी साफ हो गया है। बताया गया है कि यदि कोई भी पात्र व्यक्ति अब तक मतदाता नहीं बन पाया और मतदाता बनना चाहता है तो वह आयोग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकता है।
इसके साथ ही 06 जनवरी से तहसीलों में मतदाता बनने के लिए मैनुअल आवेदन किया जा सकता है। साइट खुलने के बाद इस डाटा पर काम शुरू होगा।
मतदाताओं की संख्या एक नजर में...
तहसील वर्ष 2017 वर्ष 2022
गोसाईगंज 374887 393447
मिल्कीपुर 340820 356829
अयोध्या 348989 379633
बीकापुर 360642 378850
रुदौली 317925 336546
कुल योग 1716263 1845305
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed