{"_id":"f6c03da269b00bc1c98e4a99e543457a","slug":"excavation-in-fort-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"किले में 16वें दिन खुदाई में क्या मिला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किले में 16वें दिन खुदाई में क्या मिला?
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 07 Nov 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में उन्नाव के डौंडिया खेड़ा के राव राम बक्स सिंह के किले के दूसरे ब्लाक की खुदाई में जानवरों के दांत मिले हैं।
विज्ञापन
पहले ब्लाक में 16वें दिन सफाई हुई। अब तक न तो सोना मिला और न ही सोना मिलने के कोई लक्षण ही दिख रहे हैं।
इधर, स्वामी ओम ने संत शोभन सरकार की तस्वीर प्रसारित करने वाले न्यूज चैनलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
बुधवार की शाम किला परिसर के बाहर एसडीएम बीघापुर विजय शंकर दुबे ने कहा कि किले के पहले ब्लाक में सफाई की गई है। दूसरे ब्लाक में पूरे दिन में 52 सेंटीमीटर की खुदाई हुई।
दूसरे ब्लाक में अब तक 2.06 मीटर खुदाई हो चुकी है। एसडीएम ने बताया कि दूसरे ब्लाक की खुदाई में जानवरों के दांत मिले हैं। एएसआई ने इसे संरक्षित कर लिया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी खुदाई जारी रहेगी।
विज्ञापन