फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   excacvation for gold in unnao fort

किले में छठे दिन की खुदाई में क्या मिला?

Fri, 25 Oct 2013 11:39 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 25 Oct 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
excacvation for gold in unnao fort

डौंडिया खेड़ा में राव राम बक्स सिंह के किले में छह दिनों में अब तक 7.23 फीट खुदाई हो चुकी है। छठे दिन 25 सेंटीमीटर ही खुदाई हो पाई।

विज्ञापन


इस खुदाई में मिट्टी की भट्ठी, मिट्टी के बर्तन और चूड़ियों के टुकड़े मिले हैं। एएसआई की टीम भट्ठी के चारों तरफ खुदाई करा रही है।

इस बीच बक्सर में बीघापुर में जदयू नेता शरद यादव का पुतला फूंका गया। लोग संत शोभन सरकार के शिष्य स्वामी ओम जी के खिलाफ दी गई तहरीर से नाराज हैं।

बुधवार को खुदाई ठप रहने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से किला परिसर में खुदाई शुरू हुई।

शाम पांच बजे तक चली गई में एएसआई की टीम 25 सेंटीमीटर और नीचे पहुंची। एएसआई की टीम ने पांच और मजदूरों को खुदाई में लगाया है।

सूत्रों ने बताया कि मिट्टी की भट्ठी तकरीबन साढ़े तीन फीट चौड़ी है। इसके बगल में डेढ़ वर्ग फीट का पक्का चबूतरा भी बना हुआ है।

एसडीएम विजय शंकर दुबे ने बताया कि अब तक 217 सेंटीमीटर खुदाई हो चुकी है।

एएसआई की टीम शुक्रवार को भी अपना काम जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed