फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   eve teasing led to stampede at allahabad railway station

कुंभ हादसाः छेड़खानी से बिगड़ी बात

Tue, 12 Feb 2013 08:05 AM IST
गोरखपुर/ब्यूरो
गोरखपुर/ब्यूरो Updated Tue, 12 Feb 2013 08:05 AM IST
विज्ञापन
eve teasing led to stampede at allahabad railway station

‘बाबू कुछ मत पूछ, दो चार लइकन के बदमाशी से हो गइल एतना बड़ हादसा..’ ये कहना है अमिरिका यादव, लालचंद और साधू का। कुड़वां दिलीपनगर के अमिरिका और राजपुर दूबर के लालचंद और साधू इलाहाबाद जंक्शन की घटना को याद करके सिहर उठते हैं।

विज्ञापन


वे कहते हैं, 'स्टेशन के पुल पर भीड़ बहुत रहे, हमनियों के पुल पर चढहीं जात रहनी जा कि हल्ला होखे लागल। देखनी जा त चार बड़हन लइकन एगो लइकी और लइका से झगड़ा करत रहले स। पूछला पर पता चलल कि भाई बहिन कहीं जाए खातिर ट्रेन पकड़े आईल रहले।'
विज्ञापन


'पुल से प्लेटफार्म नंबर चार पर जात रहले कि चार गो लइकन लइकिया के संगे छेड़खानी कइले स। मना कइला पर झगड़ा हो गइल। झगड़ा देख के आपीएफ के जवान लाठी भांजे लगले और भगदड़ मच गइल। एही ही चलते कुल भइल। ओकरा आगे के मत कहवाव बाबू।' ये कहते हुए उन बुजुर्गों की आंखें भर आई थीं। आवाज भर्रा गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कहना है उन प्रत्क्षदर्शियों का जो घटना के वक्त इलाहाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार से छह पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने जा रहे थे। इलाहाबाद जंक्शन पर हादसे के बाद ये लोग इलाहाबाद सिटी स्टेशन पहुंचे और वहां से चौरीचौरा एक्सप्रेस से सोमवार की दोपहर गोरखपुर पहुंचे।

यहां इस संवाददाता ने उनसे रविवार की घटना के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने छूटते ही कहा कि लड़की संग छेड़छाड़ के चलते एतना बड़ हादसा भइल। उन्होंने बताया कि पहले आरपीएफ ने लाठी भांजी तो भगदड़ हुई फिर स्थिति बेकाबू होते देख आरपीएफ ने पीएसी को बुलाया।


पीएसी ने भी लाठियां भांजीं। इसी भगदड़ में लोग एक दूसरे पर गिरते गए। अब उसमें कितने लोग मरे और कितने घायल हुए हम लोग नहीं जानते। कारण आरपीएफ के जवानों ने घटना के बाद स्टेशन खाली कराना शुरू किया तो हम लोग सिटी स्टेशन आ गए और वहीं से चौरीचौरा एक्सप्रेस पकड़ कर यहां आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed