फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   yuth

सोशल मीडिया पर संजना ने मचाई धूम

Wed, 02 Feb 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
yuth
संजना यदुवंशी - फोटो : ETAWAH
सैफई/जसवंतनगर। संजना यदुवंशी ने अपने वीडियो से सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। संजना तीन हजार डांस व अपने अभिनय के वीडियो बनाकर अपलोड कर चुकी हैं। मूल रूप से आगरा की निवासी संजना का परिवार जसवंतनगर रेल मंडी में रहता है। संजना के पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं। संजना ने बीते वर्ष इंटर की पढ़ाई चौधरी सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर से पूरी की है।
विज्ञापन

संजना ने अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन की शुरुआत टिक-टॉक से की थी। संजना के टिक-टॉक पर 22 लाख फॉलोवर्स थे। इसके बाद टिकटॉक पर प्रतिबंध लग गया। इसके बाद वीडियो बनाने की शुरुआत स्नेक पर की तो महज तीन महीने में उसके 10 लाख फॉलोअर हो गए थे। कुछ दिनों बाद उस पर भी प्रतिबंध लग गया। बाद में इंस्टाग्राम ने रील के वीडियो बनाने का ऑप्शन शुरू किया तो फिर नए तरीके से शुरुआत हुई। भगवान श्रीकृष्ण को अपना आराध्य मानने वाली संजना ने 100 से अधिक धार्मिक गीतों पर भी वीडियो बनाए हैं, जो काफी वायरल हुए।
विज्ञापन

सेना से सेवानिवृत्त संजना के पिता सुघर सिंह व मां सुनीता का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। मां-बाप को चाहिए कि बच्चे जिस क्षेत्र में जाना चाहते है उन्हें मौका दें उन पर बंदिश न लगाएं। जब बेटी ने टिक टॉक पर वीडियो बनाने शुरू किए तो कुछ लोगों ने उलाहना दिया कि बिटिया का ध्यान पढ़ाई में लगवाओ। आज जब बिटिया के लाखों प्रशंसक हो गए तो अब वह लोग भी तारीफ करने लगे हैं। संजना यदुवंशी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर व अभिनेता टाइगर श्रॉफ को पसंद करती हैं। उनकी तमन्ना है कि वह बॉलीवुड फिल्मों में काम करके अपने कस्बे का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed