फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   youths participated in fashion shows

फैशन शो में युवक-युवतियों ने बिखेरा जलवा

Wed, 23 Dec 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 23 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
youths participated in fashion shows
इटावा महोत्सव पंडाल में आयोजित फैशन शो में शहर भर के युवक व युवतियों ने हिस्सा लिया। शो में दी गई कुल 16 प्रस्तुतियों में से विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। देर रात तक पंडाल में गीत संगीत की धुन पर कैट वॉक देखने को भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन



स्कर्ट टाप एवं फ्राक वर्ग में प्रतिभाग करने वालों में से शौर्या शुक्ला प्रथम, नरीति द्वितीय व जिज्ञासा छुगानी तृतीय स्थान पर रहीं। र्स्कट टाप में भूमि गुप्ता प्रथम, याशिका छुगानी द्वितीय व  पूजा कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को पांच-पांच सौ रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।अन्य प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान की गई।
विज्ञापन



पैंट शर्ट वर्ग की प्रतियोगिता में आयुष सक्सेना प्रथम, शुभ वर्मा द्वितीय व मुदित तृतीय स्थान पर रहे। बेबी गाउन में अकक्षिता चौबे प्रथम, विंशी जैन द्वितीय व स्मृति एवं खुशी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चिकिन साड़ी में ज्योति तिवारी प्रथम, शिल्पी द्वितीय व स्वीटी और अरशी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिंधी सूट में नेहा भदौरिया ने प्रथम, पूनम राजपूत ने द्वितीय व प्रिया सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।डिजायनर सूट में पायल ने प्रथम, दीप्ती ने द्वितीय व आंशी सक्सेना तृतीय स्थान पर रहीं। डिजायनर साड़ी में शिखा भदौरिया प्रथम, सिमरन द्वितीय व भाग्यश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


गाउन में वर्षा अग्रवाल प्रथम, मोनिका दुबे द्वितीय व सोनाली दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग में शिवम व मोहदिल प्रथम, नसीरूल व मोहम्मद शरीफ द्वितीय व अनुज तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय वर्ग में डिजायनर द्वारा बनाई गई ड्रेस में स्कर्ट टाप में शौर्या प्रथम, निकिता द्वितीय व सुुहानी तृतीय स्थान पर रहीं।


इसके अलावा एक अन्य वर्ग में उमा प्रथम, तृप्ती द्वितीय रहीं। डिजायनर सूट में अनामिका प्रथम, मोनिका पटेल द्वितीय व अरशी तृतीय स्थान पर रहीं। डिजायनर सूट में अनुष्का शुक्ला प्रथम, सृष्टि द्वितीय स्थान पर रहीं। एक अन्य वर्ग में नीति प्रथम व प्रियंका द्वितीय स्थान पर रहीं।


लहंगा में बच्चों की प्रतियोगिता में शगुन भदौरिया प्रथम, सोनाली द्वितीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में सत्यम प्रथम व सोनाली व निखिल द्वितीय स्थान पर रहे। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी नितिन बंसल व एसएसपी मंजिल सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।



 इस मौके पर एडीएम ईश्वरचन्द्र, एसडीएम सदर महेंद्र कुुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश राय मौजूद रहे। संचालन कुश चतुर्वेदी ने किया। निर्णायक की भूमिका चंद्रमुखी, बबिता यादव व चित्रा यादव ने निभाई। प्रतियोगिता की संयोजक नमिता तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed