फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth should increase the prestige of the country by taking higher education: Shivpal Yadav

उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश का मान बढ़ाएं युवा : शिवपाल यादव

Thu, 25 Jan 2024 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Youth should increase the prestige of the country by taking higher education: Shivpal Yadav
जसवंतनगर। छात्र-छात्राएं अनुशासित होकर उच्च शिक्षा ग्रहण करके अपने अभिभावकों के साथ देश का मान बढ़ाएं। यह बात बुधवार को नगर के हिंदू विद्यालय इंटर काॅलेज के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस स्कूल का अनुशासन के मामले में अपना एक अहम स्थान है, जिसे कायम रखना जरूरी है। हम चाहते हैं कि इस काॅलेज के छात्र-छात्राएं बेहतर शिक्षा प्राप्त करके देश सेवा के लिए उच्च पदों पर पहुंचें। जिस क्षेत्र में आपकी रुचि हो उस क्षेत्र को ही चुनें, ताकि आपका आत्मविश्वास बढ़ता रहे। काॅलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव की ओर से हर क्षेत्र में काॅलेज का नाम बढ़ाने तथा अनुशासन की सराहना की। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. अजंट सिंह यादव ने कहा कि हिंदू विद्यालय इंटर काॅलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके चलते ही प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया है।
विज्ञापन

कहा कि काॅलेज के प्रति उनकी कड़ी मेहनत को हमेशा याद रखा जाएगा। सम्मेलन से पूर्व काॅलेज प्रागंण में बने प्रबंधक कक्ष का लोकार्पण शिवपाल सिंह यादव एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव ने किया। काॅलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों को शिवपाल सिंह यादव ने पुरस्कृत किया। कॉलेज के ऐसे पूर्व छात्र जो उच्चस्थ पदों पर आसीन होकर देश सेवा कर रहे हैं, उनको सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयनित ऋषि कुमार को साइकिल, कबड्डी, खोखो, एथलेटिक्स में प्रदेश स्तर पर नाम करने वाले खिलाड़ी खुशबू, रीना, बबीता, रुचि अर्चना, स्वाति, मनोज और राज्य स्तर के बाल वैज्ञानिक इंस्पायर अवार्ड पाने वाली नेहा, मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक ऋषभ कुमार, नमन, अनिरुद्ध, राखी, गौरांग, गौरव, साहिल को पुरस्कृत किया गया।

काॅलेज के छात्र-छात्राओं की ओर से स्वागत गीत, दहेज आदि ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य व स्टाफ ने आगंतुकों का स्वागत किया। अंत में प्रबंधक राहुल गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। संचालन शिक्षक राधा कृष्ण कठेरिया ने किया। इस दौरान मुकेश यादव, प्रो. बृजेश यादव, प्रबंधक राहुल गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय शर्मा, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज यादव मोंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed