फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth missing from treatment for five days died in Saifai PGI during treatment

पांच दिन से लापता युवक की इलाज के दौरान सैफई पीजीआई में मौत

Tue, 12 Jan 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Youth missing from treatment for five days died in Saifai PGI during treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बकेवर। कस्बा लखना के समीपवर्ती ग्राम अड्डा ज्ञान सिंह से पांच दिन से मय बाइक लापता एक युवक का शव लावारिस में पोस्टमार्टम हाउस पर मिला। परिजन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद उसकी तलाश कर रहे थे। इकदिल थानांतर्गत कानपुर हाईवे पर मार्ग दुर्घटना में घायल होने के बाद सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के दौरान निधन हो गया था।

इस घटना के बाबत अड्डा ज्ञान सिंह निवासी पूरन सिंह पुत्र रोशन लाल ने बताया कि उनका 21 वर्षीय पुत्र टिंकू उर्फ पिंकू अपनी मोटरसाइकिल से चार जनवरी की शाम लगभग बजे अचानक घर से कहीं चला गया। वह घर नहीं लौटा तो रिश्तेदारियों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तब इस मामले की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। इसके बाद जब सड़क दुर्घटना की आशंका के चलते उसकी जिला चिकित्सालय व सैफई पीजीआई में खोजबीन की। जानकारी हुई कि पीजीआई में एक युवक को इकदिल में हाइवे पर सड़क दुर्घटना में घायल होने पर गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था जिसकी कोमा में चले जाने के बाद मौत हो गयी थी। पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद शव की शिनाख्त कराई गयी तो शव उनके पुत्र का निकला। इसके बाद इस मामले की खबर गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक का एक पुत्र व एक पुत्री है। इससे पूर्व मृतक के भाई की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। पूरन सिंह का टिंकू ही इकलौता पुत्र था, उसे भी भगवान ने छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed