फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth hit by train while talking on phone, dies

फोन पर बात करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

Fri, 11 Mar 2022 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Youth hit by train while talking on phone, dies
इटावा। सुदिति ग्लोबल स्कूल के पास फोन पर बात करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर में कोहराम मच गया। घटना गुरुवार सुबह लगभग साढे़ सात बजे की है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सुदिति ग्लोबल स्कूल के पीछे दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पास ही खेत पर मौजूद एक व्यक्ति ने हादसा देखकर पुलिस को सूचना दी। बताया कि युवक मोबाइल पर बात करते जा रहा था। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने घटनास्थल पर मिले मोबाइल के माध्यम से मृतक की शिनाख्त नगला टांक थाना करहल मैनपुरी निवासी पुष्पेंद्र यादव (22) पुत्र रामवीर सिंह के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे नगला हिम्मत निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि पुष्पेंद्र उनका भांजा है, वह नोएडा में टैक्सी चलाता था।

गुरुवार सुबह वह नोएडा से उनके घर इटावा आया था। सुबह घर से टहलने की बात कहकर निकला था। इसके बाद यह हादसा हो गया। वह दो भाइयों में बड़ा था और उसके पिता खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed