{"_id":"5f074e858ebc3e63be762331","slug":"youth-arrested-for-taking-meat-of-banned-animal-arrested-etawha-news-knp570279835","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशु का मांस निकाल रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पशु का मांस निकाल रहा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
लखना कस्बा स्थित भोगनीपुर नहर की पटरी पर प्रतिबंधित पशु को काटकर मांस निकाल रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि तीन लोग मौके से भाग गए।
इस दौरान आरोपी को पकड़ते समय थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह खेत में फिसलकर गिरने से चोटिल हो गए। पुलिस ने कटे हुए पशु का पोस्टमार्टम कराने के बाद जमीन में दबा दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लखना कस्बा के चंद्रपुरा मार्ग स्थित भोगनीपुर नहर पटरी प्रतिबंधित पशु को काटे जाने की सूचना मिली थी।
इस पर वह, लखना चौकी प्रभारी प्रशांत दुबे, उप निरीक्षक दर्शन सिंह सोलंकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां चार लोग प्रतिबंधित पशु का मांस निकालते दिखे।
पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो वह भागे हालांकि बाबरपुर औरैया निवासी सनी दोहरे गिरफ्त में आ गया जबकि बाबरपुर कस्बा के ही कल्लू पुत्र बल्लू और उसका बेटा अबरार के अलावा लवेदी क्षेत्र के ईकरी गांव का गोलू पुत्र पंचीलाल भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
मौके से एक ऑटो, एक बाइक समेत पशुओं को काटने में प्रयुक्त दो छुरे आदि सामान बरामद हुआ है।
प्रतिबंधित पशु के हिस्सों को नहर के किनारे जमीन में दबाने के लिए जेसीबी गड्ढा खोद रही थी। तभी जेसीबी अनियंत्रित होकर भोगनीपुर नहर में पलटते हुए लटक गई। नहर पानी से लबालब है। संयोग से चालक नहर में डूबने से बच गया।