फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Young man going to appear for recruitment exam becomes victim of poisoning

Etawah News: भर्ती परीक्षा देने जा रहा युवक जहरखुरानी का शिकार

Sat, 17 Feb 2024 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Young man going to appear for recruitment exam becomes victim of poisoning
इटावा। दिल्ली से फिरोजाबाद पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने जा रहा युवक बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नई दिल्ली के थाना खजूरी करतार नगर मोहल्ला निवासी कपिल उर्फ राजा (22) का परीक्षा केंद्र फिरोजाबाद स्थित इस्लामिया कॉलेज में था। शुक्रवार रात वह दिल्ली से स्लीपर बस में सवार होकर निकला था। जब वह फिरोजाबाद में नहीं उतरा तो बस चालक ने उसको जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र उदी चौराहा पर उसको जगाया। वह नहीं उठा तो उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के करनपुरा में रह रही कपिल की मामी विनीता को बताया जब वह उदी मोड़ पहुंचीं और उसको जिला अस्पताल ले गईं। होश आने पर कपिल ने बताया कि कुबेरपुर के पास ढाबा पर एक युवक ने उसे चाय पिलाई थी। उसके बाद वह बेहोश हो गया था। उसके पास से 3500 रुपये भी लूट लिए, लेकिन मोबाइल नहीं लिया। उसने बताया वह दिल्ली में एक प्राइवेट ब्लड बैंक में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed