फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   youa matdata jodegi bjp

युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने पर भाजपा करेगी फोकस

Wed, 02 Dec 2020 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
youa matdata jodegi bjp
फोटो संख्या 21 भारतीय जनता पार्टी इटावा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे की अध्यक्षत? - फोटो : ETAWHA
इटावा। भाजपा युवाओं के नाम मतदाता सूची में प्राथमिकता से जुड़वाने का कार्य करेगी। यह बात जिलाध्यक्ष ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान कार्ययोजना के अंतर्गत बैठक में कही। इस दौरान पुनरीक्षण कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष संजीव राजपूत को जिला संयोजक बनाया गया। जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चों के अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों, सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी ।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने बताया विशेष मतदाता अभियान 5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलाया जाएगा। जिसमें भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि अपने-अपने बूथों पर काम करेंगे। मंडलों की बैठकें 3 दिसंबर और 4 दिसंबर को होगी। भाजपा प्रत्येक बूथ पर युवाओं को मतदाता के रूप में जोड़ने का काम करेगी। संचालन जिला महामंत्री करन सिंह राजपूत ने किया। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ता गंभीरता से लें।
विज्ञापन

कार्ययोजना बैठक में मुख्य रूप से सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता सहित जिले के समस्त पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल मतदाता सूची प्रमुख, मंडलों के अध्यक्ष, समस्त मोर्चो के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed